पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर और मल्टीपर्पज वर्कर के 5000 पद भरे जाएंगे : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

by

एएम नाथ । शिमला : डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। 2,500 पद भर दिए हैं। शेष को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में प्रक्रिया जारी है।

पूर्व सरकार पर कुछ ही विधानसभा क्षेत्रों में भर्तियां करने का आरोप लगाते हुए युक्तिकरण करने के फैसले से भी अवगत कराया।भाजपा विधायक रीना कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय जिन विधानसभा क्षेत्रों में कम पद भरे गए थे, उस गैप को पूरा किया जा रहा है।

पूर्व सरकार के समय में कुछ क्षेत्रों में 1,500 पद भरे गए। कुछ में कोई भर्ती नहीं हुई। सरकार इस पूरी प्रक्रिया का युक्तिकरण कर रही है। इससे यह साफ होगा कि कहां कितने पदों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पैरा वर्कर एवं जल रक्षकों को सरकार की ओर से निर्धारित नीति के तहत निर्धारित मानदेय के आधार पर रखा जाता है। पैरा वर्कर और जल रक्षकों पर कोई सेवा नियम लागू नहीं होते। किसी भी श्रेणी के कर्मचारियों का मानदेय लंबित नहीं है। कुछ भर्तियां ठेकेदारों के माध्यम से हुई है और वहां पर मानदेय जारी होने में देरी का मामला हो सकता है। इससे पूर्व विधायक रीना कश्यप ने सवाल किया कि जल शक्ति विभाग में पैरा-फिटर, पैरा-पंप ऑपरेटर, जल रक्षक और मल्टीपर्पज वर्करों के कुल कितने पद स्वीकृत किए गए और वर्तमान में कितने कार्यरत हैं। कितनी परियोजनाएं ऐसी हैं जिन पर स्थायी कर्मचारी न होने से ये परियोजनाएं आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कुछ मंडलों में मानदेय न मिलने की भी बात भी कही।

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सोलर रुफटॉप की बिजली खरीद के फार्मूले से बोर्ड प्रबंधन उपभोक्ताओं से लूट कर रहा है। प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए विधायक ने कहा कि जब मैं ऊर्जा मंत्री था, तब यह योजना आई। 80 फीसदी की सब्सिडी मिलती थी। मेरा 40 किलोवाट का संयंत्र लगा है। बोर्ड ने बिजली खरीद के लिए फैक्टर-तीन को खड़ा कर नई परेशानी कर दी। रुफटॉप सोलर से जो बिजली पैदा होती है उसे प्रति यूनिट तीन से गुणा करना समझ से परे है। जब मेरे घर में सोलर रुफटॉप खराब हुआ तो बहुत अधिक बिजली बिल आने पर मुझे इस बारे में पता चला।

जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह भोजन अवकाश के दौरान आपसे मिलकर इस समस्या को हल करें। इस पर विधायक ने कहा कि मुझे सारा मामला ज्ञात है, कोई जानकारी लेने की जरूरत नहीं। मुकेश ने कहा कि सोलर रूफटॉप की प्रति यूनिट बिजली के दाम नियामक आयोग तय करता है। बिजली बोर्ड को तो सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। मामले में हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को सिर्फ विधायक अनिल शर्मा तक सीमित न रखा जाए। प्रदेश भर में कैसे इसका प्रभाव पड़ रहा है, देखा जाए। मैंने भी सोलर रूफटॉप लगाया है। बिल 5,000 रुपये आ रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा में 5 स्कूलों के 151 विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें : समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया

एएम नाथ।  भोरंज 25 जून। क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरवाड़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जख्योल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जख्योल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोखर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने देहरा में बांटे 91 लाख के चेक : विकसित देहरा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, तेज गति से आगे बढ़ेगा क्षेत्र – कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा, 12 सितम्बर। आने वाले वर्षों में देहरा प्रदेश में सबसे तेज गति से विकसित होने वाले विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान : स्वच्छता व विकास का दिया संदेश

बीबीएन 13 मई (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट के तहत संचालित बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

एएम नाथ। मंडी :  नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला...
Translate »
error: Content is protected !!