पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

by
हिमाचल प्रदेश राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट 2026-27 में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।May be an image of text
एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और इससे पैरा मिलिट्री फोर्सिस के कर्मियों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और पैरा मिलिट्री समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कदम से पैरा मिलिट्री परिवारों में आशा की नई किरण जागृत हुई है।May be an image of text
प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने और इस मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भी विशेष आभार व्यक्त किया तथा अन्य विधायकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। May be an image of textएसोसिएशन ने कहा कि पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड का गठन राज्य में पैरा मिलिट्री समुदाय के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज(बुधवार) को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में प्रथम चरण का चुनावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार बनना है तो चाहिए 5 से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति : सरकार ने बदल दिए नियम, टेंडर होगे आफलाइन

शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में ठेकेदारों को पंजीकृत करने के लिए नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत ठेकेदार बनने के लिए पांच से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति चाहिए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी : पति ने रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

​”व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर “व्यवस्था का पतन”…..ऊना में सुक्खू सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

​”ऊना पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का हुआ भव्य स्वागत एएम नाथ। ​ऊना :. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज ऊना प्रवास के दौरान प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!