पैसों के विवाद में बातचीत के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

by

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति पर बातचीत के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका मोहन लाल नामक व्यक्ति के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान के लिए आरोपी ने 22 जुलाई को उसे ब्रौ स्थित अपने क्वार्टर में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इस संबंध में निरमंड पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि कथित घटना ब्रौ पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। ऐसे में निरमंड पुलिस ने नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले से संबंधित सभी दस्तावेज आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए ब्रौ पुलिस थाना भेज दिए हैं।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसा: सड़क धंसने से पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल, 3 महिलाओं की हालत गंभीर

एएम नाथ । मंडी ।  मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा क्षेत्र में सड़क धंसने की वजह से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगी सुक्खू सरकार : इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

शिमला, 30 जुलाई :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेईकोठी में बच्चों को किया जागरूक 

एएम नाथ। चम्बा  :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेईकोठी तहसील चुराह में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य श्रीमती दीपशिखा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने घंडावल में बांस की विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपित कर किया वेम्वू वाटिका का शुभारंभ

ऊना, 8 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को ऊना जिला के घंडावल गांव में स्थापित की जा रही वेम्वू गांव परियोजना में बनने वाली वेम्वू ऑक्सीज़न पार्क में पौधा रोपण कर वेम्वू...
Translate »
error: Content is protected !!