पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

by

दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के लिए आया हूं। ये रील हीरो नहीं, रियल हीरो हैं। किसी भी केस की बुनियाद एफआईआर होती है। सवाल ये है कि 10 दिन क्यों लगे। उस अफसर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने देरी की। दोषी बड़े पद पर है। वह किसी का भी करियर बिगाड़ सकता है, धमका सकता है। ऐसे में फेयर जांच की उम्मीद कैसे करें।
सिद्धू ने पूछा कि पॉक्सो एक्ट में हुई एफआईआर जमानती नहीं है। फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उसे अरेस्ट कर पूछताछ होनी चाहिए। अगर ज्यादा देर ये न्याय टला तो सिद्धू जान की बाजी लगाएगा। पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए सिद्धू ने कहा कि शेरनियों की दहाड़ है इनकी। कितने ही बब्बर शेर क्यों न हो जाए, उनकी सवारी तो दुर्गा ही करती हैं। ये लड़ाई इनकी नहीं, घर-घर की लड़ाई है क्योंकि ये किसी के साथ भी हो सकता है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे। जंतर-मंतर पर पहुंचते ही सबसे पहले वह पहलवानों के बीच बैठे और उनसे बातचीत की। इस दौरान सिद्धू ने कहा- यह जानना कि क्या सही है और क्या नहीं करना सबसे बड़ी कायरता है। एफआईआर में देरी क्यों हुई? प्राथमिकी को सार्वजनिक न करना यह दर्शाता है कि एफआईआर हल्की है और शिकायतकर्ता की शिकायत की पुष्टि नहीं करती है। मंशा संदिग्ध है और मकसद अभियुक्तों की रक्षा करना है।
तमिलनाडु CM बोले- DMK पहलवानों के साथ :
तमिलनाडू के सीएम और DMK नेता एमके स्टॉलिन ने पहलवानों की मांगों का समर्थन किया है। सोमवार को स्टॉलिन ने अपने ट्वीट में लिखा, भारत का मान बढ़ाने वाले भारतीय पहलवानों को यौन उत्पीड़न के सामने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए विरोध करने के लिए मजबूर होना दिल को दहला देने वाला है। आज हमारी पार्टी की ओर से हमारे सांसद इन रेसलर्स से मिले। हम न्याय के लिए अपने पहलवानों के साथ खड़े रहेंगे।
जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 9वें दिन जारी :
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 9वें दिन जारी है। सोमवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू रेसलर्स के बीच पहुंचे और BJP सांसद बृजभूषण को तुरंत अरेस्ट करने की मांग की। हरियाणा में BJP-JJP सरकार के मंत्री रणजीत चौटाला ने भी कहा कि बृजभूषण को इस्तीफा दे देना चाहिए।
हरियाणा के बिजली और जेलमंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। ऐसे खिलाड़ियों को धरने पर बैठना पड़े, यह सही नहीं है। मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए और बृजभूषण को इस्तीफा दे देना चाहिए। 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले रणजीत चौटाला ने हरियाणा में BJP-JJP सरकार को समर्थन दे रखा है। चौटाला से पहले हिसार से ही BJP के लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह पहलवानों का समर्थन कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
पंजाब

EVM WAREHOUSE MONTHLY CHECK CONDUCTED;

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 24 Following guidelines from the Election Commission of India, Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Ashika Jain today carried out the monthly inspection of the district EVM warehouse for May (without opening...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंदर ही मिल गई कैंसर होने की वजह : साइंटिस्ट भी हैरान

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक नए रिसर्च में पता चला है कि कैंसर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विरोध कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा : भगवान राम का विरोध भी करते हैं और उनकी क़समें भी खाते हैं कांग्रेसी – जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!