पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल मजदूरी व किशोर न्याय अधिनियम से करवाया अवगत

by

जिला बाल संरक्षण इकाई ने मैहला में लगाया जागरूकता शिविर

एएम नाथ। चम्बा : जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा शर्मा पैलेस मेहला में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का विधिवत स्वागत किया। इसके पश्चात जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा से विधि एवं परविक्षा अधिकारी श्रीमती माला शर्मा ने पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल मजदूरी व किशोर न्याय अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने शिविर में आये प्रतिभागियों को मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, दत्तक ग्रहण, कानूनी रूप से बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा किए जा रहे कार्य, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व गुड़िया हेल्पलाइन 1515 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी व नशे के कुप्रभाव से बच्चों को दूर रहने बारे जागरूक किया।

शिविर में मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजेश राय ने हिमाचल सरकार व विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वह कार्यक्रम में मिली जानकारी को अधिक से अधिक पात्र बच्चों तक पहुंचाएं और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान करने में कड़ी का काम करें। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार, परामर्शदाता स्नेह शर्मा, लेखाकार तरुणा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता व निशांत कालिया, डाटा विश्लेषक धर्मेंद्र कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता रमन कुमार व बबली देवी के अतिरिक्त आंगनबाड़ी सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी में ली शपथ 11 विधायकों ने : प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई, कल स्पीकर का चुनाव

धर्मशाला : 14वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष ने विधायकों की शपथ से पहले और बाद में दफ्तर डिनोटिफाई करने का विरोध जताया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना बना कबड्डी विजेता : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ऊना ने बिलासपुर की 36-32 से हराया

मंडी, 3 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ऊना की टीम विजेता बनी। फाईनल मुकाबले ने ऊना ने बिलासपुर की 36-32 के कड़े मुकाबले में चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर को 2.7 करोड़ का चूना : ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर, ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नाथ। शिमला : आनलाइन शेयर मार्केट में  निवेश के नाम पर 2.7 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। गौतम बुद्ध जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर में पेयजल योजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ रूपये: अग्निहोत्री

जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा, जल शक्ति का विश्राम गृह बनाने की घोषणा,  कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम रोहित भदसाली। जयसिंहपुर, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!