पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओ को दी जानकारी

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला प्रशासन चम्बा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा के सहयोग से ग्राम पंचायत हरीपुर के पंचायत घर में सम्पूर्णता अभियान और पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वयं सहायता समुह के सदस्यों एवं स्थानीय लोगो को पोषक आहार के बारे मे जानकारी दीं गई l इस कार्यक्रम में स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओ को इसके महत्त्व की जानकारी दीं गईl
इस प्रदर्शनी मे सिहुल के लड्डू मिश्रित अनाज की खीर, पत्रोंडू, सूजी की खीर, अंकुरित चने एवं दाल, स्थानीय फल और हरी सब्जी के साथ अन्य पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा के दिशानिर्देश अनुसार प्रदर्शित की गई l इस कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन से विपन कश्यप ने सम्पूर्णता अभियान के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा नीति  आयोग द्वारा निर्धारित 6 मानकों के सुधार बारे चर्चा की तथा उपस्थित लोगों को इसका व्यापक प्रचार प्रसार के बारे में बताया। विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण ने पोषण के पांच सूत्र के बारे में जानकारी दीं तथा ओसेन संस्था से परियोजना समन्वयक अनुबाला ने मासिक धर्म स्वच्छता, यौन रोगों तथा HIV के बारे में बताया l
कार्यक्रम मे रमेश कुमार खंड समन्वयक पोषण अभियान ने कुपोषण को कैसे दूर करे इस विषय पर विस्तार से बताया। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ और तनु महाजन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा महिलाओ के अधिकारों के बारे बताया l इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओ और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन जागरूकता बढ़ाने और वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए, करवाई जाएगी “सोशल मीडिया प्रतियोगिता : एडीएम

वाटरशेड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैसों के विवाद में बातचीत के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति पर बातचीत के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ के नोट एक्सचेंज में गंवाए 7 करोड़ : मोहाली में सुनार के साथ ठगी

पंजाब पुलिस ने मोहाली में पुराने करेंसी नोट को बदलने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने एक सुनार को 800 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलाने...
Translate »
error: Content is protected !!