पोसी ब्लॉक में  पहले दो दिन कुल 17023 बच्चों ने पी  पोलियो रोधक बूंदे

by

डॉ. रघबीर सिंह ने स्वयं किया अभियान का निरीक्षण
पोसी ब्लॉक के 152 गांवों में 176 टीम व 18 पर्यवेक्षक ड्यूटी पर
गढ़शंकर : पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में 13514 व दूसरे दिन 3509 बच्चो को एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह की देख रेख में और सिवल सर्जन डॉ परमिंदर कौर के दिशा-निर्देशों के तहत पोलियो रोधक बूंदे पिलाई गई।
इस अवसर पर एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह ने बताया कि लाउड स्पीकर के माध्यम से इस अभियान के बारे में जनता को पहले ही जागरूक किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि यह अभियान 1 मार्च 2022 तक चलेगा। एसएमओ डा रघबीर सिंह द्वारा स्वयं पदी सुरा सिंह,सैला, मोरांवाली, डांसीवाल समेत अन्य क्षेत्रों में मुहिम का निरीक्षण किया गया।
  नोडल अधिकारी डॉ पुनीत राय ने बताया कि इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष की आयु के कुल 17855 बच्चों को पोलियो की घातक बीमारी से बचाव के लिए पोलियो रोधक बूंदें पिलाई जा रही हैं।  केवल सिंह हैल्थ इंस्पेक्टर ने बताया कि इस अभियान को तहत 152 गांवों में 176 टीमों और 18 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कल भी घर घर जाकर पोलियो रोधक बूंदे पिलाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत करोना प्रोटोकोल के तहत हर संभव सावधानी बरती जा रही है।

फ़ोटो । पल्स पोलियो  मुहिम का निरीक्षण करते हुए एसएमओ डा. रघबीर सिंह ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी...
पंजाब

पिस्तौल से हवाई फायर,4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : बाइक को खड़ा करने लिए हुए झगड़ा

गढ़शंकर : क्रिकेट मुकाबला देखने गए युवक से मारपीट करने व पिस्तौल से हवाई फायर करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में यूनिस...
पंजाब

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम : ISI समर्थित 6 आतंकवादी गिरफ्तार

तरनतारन: पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने राज्य की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

महिला की हत्या से सनसनी : शव के टुकड़े कर कुछ हिस्से पकाए, बाकी सूटकेस में भरकर ट्रेन से आगरा भेजे

लावारिस सूटकेस से खुला राज, 350 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच के बाद मणिपुर से आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार चेन्नई/आगरा। चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की हत्या का बेहद सनसनीखेज मामला सामने...
Translate »
error: Content is protected !!