पौधारोपण करना हर एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 14 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा किपर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व अलग-अलग संगठन तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने स्तर पर पर्यावरण सरंक्षण में योगदान जरुर दे। वे आज चौहाल के आगे पहाडिय़ों पर पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी की ओर से अलग-अलग पौधों के बीज गेंद व बीज बिखेरने के अभियान की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने खुद भी बीज गेंद बिखेरे और सोसायटी के प्रयासों की प्रशंसा की।
पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी की ओर से रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बी.एस.सी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सहयोग से आज इन जंगलों में 7 हजार के करीब अलग-अलग पौधों के बीज गेंद व 8 हजार बीज बिखेरे गए, इनमें अलग-अलग पेड़ों के बीज शामिल है। कैबिनेट मंत्री ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण हरा भरा रखने में सोसायटी के प्रयासों को समाज की ओर से हमेशा सराहा जाएगा। उन्होंने कहा मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान भी प्रदेश के 33 प्रतिशत क्षेत्र को हरा भरा बनाने की दिशा में बहुत गंभीरता से काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों के जंगलों में जाकर पौधे लगाना बहुत मुश्किल कार्य है लेकिन ऐसे बीज गेंदों के माध्यम से हम पहाड़ों के जंगलों में पौधारोपण का प्रयास कर सकते हैं। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए वातावरण का शुद्ध होना समय की मुख्य जरु रत है, इस लिए वातावरण को तंदुरुस्त बनाने के लिए हर व्यक्ति का योगदान बहुत जरूरी है।
इस मौके पर पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी के प्रधान हरिंदर सिंह, कर्नल(रिटा.) मंदीप सिंह गरेवाल, कमलजीत कौर, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

आदर्श सोशल वैल्फे यर सोसाईटी द्वारा खूनदान कैंप में सहयोग करने वाले सम्मानित किए

गढ़शंकर:  आदर्श सोशल वैल्फे यर सोसायुटी पंजाब द्वारा संस्थापक प्रधान सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में श्री सत्या सांईं  चैरीटेबल स्वास्थय केन्द्र में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें खूनदान कैंप में सहयोग करने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली के टायर के नीचे आने से मौत : गुस्साए लोगो ने गढ़शंकर शहर के बंगा चौक में शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने ट्रैकटर चालक व मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, चालक ग्रिफतार

टिप्परों और ट्रैकटर ट्रालियों का सडक़ों से गुजरने का समय तय किया जाए : निमषा महिता बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली दुारा आगे निकलने पर एकटिवा स्वार को तेजी से कट मारने से एकटिवा स्वार...
article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!