प्रताप बाजवा को आप ने दिया जवाब, मान सरकार ने सिर्फ 22 महीने में दीं 42000 से अधिक सरकारी नौकरियां

by

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के प्रचार वैन वाले बयान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा जी, राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी 22 महीने ही हुए हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान सरकार ने बहुत काम कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जनहितैषी सोच के कारण अब तक राज्य के युवाओं को 42 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। 600 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लिनिक, नए अस्पताल प्रदान किए हैं।

इसके अलावा स्कूल ऑफ एमिनेंस ने थर्मल खरीदने जैसे कई काम किए हैं। लेकिन आपने कभी इन कार्यों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। अब जब सरकार अपनी उपलब्धियों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कर रही है तो आप इसके बारे में अपनी घटिया सोच ही जाहिर कर रहे हैं।

प्रताप बाजवा नहीं, बल्कि प्रताप ‘भाजपा’ हैं  – हम कहते हैं कि लोगों को आप कांग्रेस के कार्यों के बारे में भी बताएं। लेकिन आपके पास आपसी झगड़े और लड़ाई के बारे में बताने के अलावा कुछ नहीं है। एक और बात प्रताप बाजवा जी, अब लोगों को पूरा यकीन हो गया है कि आप प्रताप बाजवा नहीं, बल्कि प्रताप ‘भाजपा’ हैं। आपने मोदी साब द्वारा चलाई जा रही ऐसी ही वैनों के बारे में अपना मुंह क्यों नहीं खोला?

क्या बोले थे  प्रताप बाजवा :  प्रताप बाजवा ने प्रचार वैन पर सरकारी खजाने को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान सरकार अब पंजाब के खजाने को प्रचार वैन पर बर्बाद करने की योजना बना रही है, जो AAP के प्रदर्शन का प्रचार करने के लिए पूरे राज्य में घूमेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिद्धू की रिहाई न होने पर उनकी पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने जाहिर किया गुस्सा : नवजोत सिद्धू एक खूंखार जानवर , इसी वजह से उन्हें रिहाई की नहीं दी जा रही राहत

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर आजादी नहीं मिल सकी। उनकी रिहाई के लिए घर में टेंट लगा तैयारियां की गई थीं, जो सब धरी रह गईं।...
article-image
पंजाब

दीवान ने आप नेतृत्व वाली नगर निगम के बजट को बताया खोखला, गैर-पारदर्शी और भ्रष्टाचार की तस्वीर बताया

लुधियाना, 25 मार्च: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कहा है कि कल हुई बजट बैठक के दौरान आप नेतृत्व...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह नेशनल मैराथन 22 मार्च को माहिलपुर में, जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक के वैकल्पिक रूट जारी : लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया: संदीप कुमार मलिक

होशियारपुर, 19 मार्च: पंजाब सरकार द्वारा शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की शहादत को समर्पित 22 मार्च को माहिलपुर में आयोजित की जा रही नेशनल मैराथन को ध्यान में रखते हुए, जिला पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म : विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का ‘अनोखा खेल’

नई दिल्ली : मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में एक अनोखी स्थिति सामने आई है. दरअसल, एथलीट्स विलेज में मुफ्त कंडोम का स्टॉक प्रतियोगिता शुरू होने के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही खत्म हो...
Translate »
error: Content is protected !!