प्रतिभागियों को देश-विदेश के वास्तविक उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को समझाया: आपदा प्रबंधन के लिए हों सामूहिक प्रयास: एडीएम रोहित राठौर

by
धर्मशाला, 6 अक्तूबर। आपदा के समय समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रत्येक संस्था, गैर सरकारी संगठन और सामाजिक संगठनों को सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट इंटर एजेंसी ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने यह बात कही। बैठक में जिला भर में कार्यरत प्रमुख गैर सरकारी संस्थाओं, संगठनों, समूहों और आपदा प्रबंधन में सक्रिय सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में प्रतिभागियों से बातचीत कर आपदा प्रबंधन को लेकर उनके सुझावों और विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। एडीएम ने संबंधित विभागों और गैर सरकारी संस्थाओं के भीतर व्यक्तियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आपदा के दौरान सबको तालमेल बढ़ाने के लिए समन्वय पर बल देने की बात कही। उन्होंनेे बताया कि इस बैठक में प्रतिभागियों को बाढ़, आग, भूकंप, सड़क दुर्घटनाओं और रासायनिक खतरों सहित प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उनकी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए कार्ययोजना के साथ विभागों और गैर सरकारी संस्थाओं का बेहतर आपसी समन्वय अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सभी वर्गों को अपनी भूमिका को ध्यान में रखते हुए अन्य विभागों से बेहतर तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने इस प्रकार की बैठकों को नियमित अंतराल में आयोजित कराने की बात कही। उन्होंने प्रतिभागियों को देश-विदेश के वास्तविक उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को समझाया।
मिनी सचिवालय धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रिसोर्स पर्सन नवनीत यादव ने जलवायु परिवर्तन पर विस्तार से अपनी बात रखी। इस दौरान डीडीएमए कांगड़ा से भानू शर्मा और रॉबिन सहित विभिन्न हितधारक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

10 लाख रुपये से नवनिर्मित कला मंच का भी किया लोकार्पण, मेधावियों को किया पुरस्कृत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं क्लस्टर स्तरीय समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोकेशनल ट्रेड (सिक्योरिटी) के विद्यार्थियों का सदर थाना चंबा में शैक्षणिक भ्रमण

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां (चंबा) में संचालित वोकेशनल ट्रेड (सिक्योरिटी) के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास हेतु OJT (On the Job Training) कार्यक्रम के तहत एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के 101 कार्यालय ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म से जुड़े

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के डिजिटल गवर्नेंस सुधार को गति देते हुए जल शक्ति विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 101 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म सफलतापूर्वक लागू किया है। मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!