प्रतिभा सिंह ने साफ़ कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव लड़ने लायक़ हालात नहीं छोड़े : जयराम ठाकुर

by
बाबासाहेब भीमराम अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष
एएम नाथ। कुल्लू/बंजार :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने पूरा जीवन वंचितों के लिए संघर्ष किया। सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ी। वह बंजार विधानसभा में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब टिकट परिवार में ही देना था तो सिटिंग एमपी प्रतिभा सिंह को ही दे देते, लेकिन वह ज़मीनी हालात से वाक़िफ़ हैं, उन्होंने तो साफ़ कह दिया कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार की नाकामियों की वजह से चुनाव लड़ने लायक़ माहौल ही नहीं है। यही बात एक समय मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी कह रहे थे। सरकार के काम काज से तंग आकर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, उस इस्तीफ़े का न जाने क्या हुआ। उन्होंने रोते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री द्वारा उनके पिता का अपमान किया गया। आज फिर उसी मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन मंडी के लोगों ने तय कर लिया है कि कंगना को भारी मतों से जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना सहयोग देंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार 15 महीनें से हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कांग्रेस ने दस गारण्टियाँ दी थी विधान सभा चुनाव के पहले लेकिन सरकार बनने के बाद गारंटियों पर कोई बात ही नहीं की। जैसे विधान सभा चुनाव में 1500 वाले फॉर्म भरवाए, लोक सभा का चुनाव आया तो फिर वही फॉर्म लेकर आ गये। लेकिन एक ही तरीक़े से बार-बार नहीं ठग सकते। इस बार के लोकसभा चुनाव में इस बात का जवाब मिल जाएगा। उन्होंने सबसे बीजेपी को वोट करने कि लिए निवेदन करते हुए कहा कि आपके एक वोट से दो-दो सरकारें बनेगी। एक दिल्ली में नरेन्द्र मोदी की और दूसरी हिमाचल में भाजपा की।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बेहतरीन घोषणा पत्र जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो घोषणा पत्र जारी किया गया है वो पक्की गारंटी है क्योंकि देश जानता है कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की पक्की गारंटी होता है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मोदी ने देश को 2029 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनाने का वादा किया है। बंजार में उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी कंगना रनौत, स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट कोड 903 और 939 के रिजल्ट निकालने का फैंसला : पेंडिंग भर्तियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

एएम नाथ। शिमला : लंबित भर्तियों को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में पोस्ट कोड 903 और 939 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.09 करोड़ रूपये से 73 परिवारों ने बनाए आशियाने : स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान बनाने को सरकार दे रही है डेढ़ लाख रूपये

रोहित भदसाली।  जोगिन्दर नगर, 25 सितंबर :  जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसके नीचे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सके। इंसान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैंक की दो नई योजनाएं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना’ शुरू 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के । मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!