प्रतियां जलाकर किया रोष प्रकट : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर ने पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर 2022 के अधूरे नोटिफिकेशन की जलाई

by

गढ़शंकर :  गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर एक के नेता पवन कुमार गोयल, राजकुमार और पुरानी पेंशन बहाली नेता संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर 2022 के अधूरे नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर कड़ा रोष प्रकट किया गया। इस समय नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार ने अपने वादे के मुताबिक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो नई पेंशन नीति से प्रभावित कर्मचारी संघर्ष करके सरकार की नाक में दम कर देंगे और हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल करवाकर ही दम लेंगे। पुरानी पेंशन इस समय यह मांग भी की गई है कि विभाग में विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यरत सभी शिक्षकों को रेगुलर स्केल में पक्का किया जाए।  इस समय जसविंदर सिंह, भूपिंदर कौर, मनमोहन सिंह, सीमा, जितिंदर कौर, मनीषा, ज्योति राणा, बलविंदर सिंह, बलवंत सिंह मौजूद थे। इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर के नेता सरूप चंद, बलवंत राम, शाम सुंदर, जगदीश राय, केशव दत्त, सोहन सिंह टोनी ने पंजाब की पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के संघर्ष का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि एसोसिएशन पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में बढ़चढ़ कर भाग लेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आश्रम में बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान होशियारपुर की ओर से गौतम नगर आश्रम में बेटियों की लोहड़ी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर साध्वी रुक्मणी भारती जी ने भ्रूण हत्या के प्रति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तमिलनाडु में हो सकती है बड़ी गेम : AIADMK को समर्थन देने को तैयार DMK, हाथ मिलाने के लिए रख दी ये बड़ी शर्त ?

तामिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है. चुनाव नतीजे आने के बदा वहां कोई सरकार बहुमत प्राप्त नहीं कर पाया. विजय 107 सीटें लाकर भी बहुमत से दूर हैं क्योंकि उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
Translate »
error: Content is protected !!