प्रत्येक वर्ग तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना मुख्य उद्देश्य : डॉ. कर्ण हितेषी

by

योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित, सम्पूर्णता अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला मुख्यालय चम्बा में आज “सम्पूर्णता अभियान” के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ हेल्थ डॉ. करण हितेषी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना और विकास की प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और रोजगार से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाएं।
डॉ. करण हितेषी ने पोषण आहार और टीकाकरण के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने आंगनबाड़ी सेवाओं, मातृ वंदना योजना तथा किशोरी बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने आंगनबाड़ी कारकर्ताओं को बच्चों के अधिकार और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या परेशानी की स्थिति में बच्चे तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। कपिल ने समझाया कि यह सेवा 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है और जरूरतमंद बच्चों को त्वरित सहायता प्रदान करती है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित और सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रशासन की योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का भरोसा दिलाया। मनोहर नाथ ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Awareness Workshop Held at LBPL

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.20 : Under Punjab government’s “War Against Drugs” (yudh Nasian Virudh)campaign, the District De-Addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur organised an awareness workshop at Ludhiana Beverages Limited, Coca-Cola Hoshiarpur Plant (LBPL), following directives from...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
article-image
पंजाब

28-29 मार्च को की जा रही दो दिवसीय हड़ताल में पंजाब जल स्त्रोत विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्यां में शमूलियत करेगें : चौहान

गढ़शंकर। देश की प्रमुख्स केंद्री ट्रेड युनियनों व कर्मचारी फैडरेशनों के सयुंक्त आहावान पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकारों की मजदूर कर्मचरी विरोधी नीतियों के खिलाफ 28-29 मार्च को की जा रही दो दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!