Chamba news : प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंचीं

by

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंच चुकी हैं तथा मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान कार्य प्रातः 7 बजे आरंभ होगा तथा दोपहर 3 बजे समाप्त होगा।
उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से सभी रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण हों।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि उपमंडल भरमौर तथा पांगी में मतदान प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी, जबकि जिले के अन्य उपमंडलों एवं विकास खंडों में मतदान का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 118 ग्राम पंचायतों के 676 वार्ड, दूसरे चरण के तहत 115 ग्राम पंचायतों के 650 वार्ड तथा तीसरे चरण के अंतर्गत 86 ग्राम पंचायतों के 650 वार्ड में मतदान प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा 26 मई, 28 मई एवं 30 मई को मतदान कर अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ.(कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों के साथ गुणवत्तापूर्ण दवाओं के सन्दर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप के निर्धारित मैच के दिनों पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक

धर्मशाला, 07 अक्तूबर। धर्मशाला में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दस अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 22 अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पोट्स जैसी गतिविधियों पर पूर्णतय प्रतिबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी : आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

धर्मशाला, 02 सितंबर। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की...
Translate »
error: Content is protected !!