प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा: लाल चंद कटारुचक्क

by

वन मंत्री ने होशियारपुर की पालीथीन थैलों की फैक्ट्री का किया दौरा, पूर्णतौर पर कार्यशील फैक्ट्री में किया जा रहा है प्रति सप्ताह 3.50 टन थैलों का उत्पादन
थैलों के स्तर में वृद्धि करते हुए मोटाई 30 माइक्रोन से बढ़ाकर 76 माईक्रोन की गई
होशियारपुर, 26 मई:
वन व वन्य जीव सुरक्षा मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश को हरा भरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से वन व वन्य जीव विभाग की ओर से अहम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में बड़े स्तर पर पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे तैयार करने के लिए सबसे पहली जरुरत पौधे संभालने के लिए थैलों की होती है। इस लिए प्रदेश में नर्सरियों के लिए वर्ष 2022-23 व 2023-24 दो वर्षों के करीब 3 करोड़ पौधों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए होशियारपुर में स्थित पालीथीन फैक्ट्री को पूर्ण तौर पर कार्यशील कर दिया गया है और इसके उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ थैलों के स्तर में भी वृद्धि की गई है। वे आज होशियारपुर के बसी जाना स्थित वनपाल खोज व प्रशिक्षण सर्कल, एस.एफ.आर.आई लाडोवाल, लुधियाना के अंतर्गत पालीथीन बैगज फैक्ट्री के दौरे के दौरान जानकारी दे रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अंतर्गत जहां फैक्ट्री को अपग्रेड करते हुए यहां पुरानी मशीनों की रिपेयर करवाई गई है वहीं एक नई फुली आटोमैटिक मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के अंतर्गत यहां अब प्रति सप्ताह करीब 3.5 टन थैलों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा थैलों की मोटाई 30 माइक्रोन से बढ़ाकर 76 माइक्रोन कर दी गई है, जिसके चलते अब नर्सरी में आसानी से इन थैलों में दो वर्ष तक पौधे रखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री को ईको फ्रैंडली के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जो भी प्लास्टिक वेस्टेज पैदा होता है, उसका 100 प्रतिशत रि-साईकिल कर पालीथीन बैगज तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में वन विभाग के लक्ष्य को मुख्य रखते हुए यहां तीन शिफ्टों में काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बसी जाना स्थित मॉडर्न नर्सरी व वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर वनपाल प्रशिक्षण सर्कल, एस.एफ.आर.आई लाडोवाल, लुधियाना सतनाम सिंह, वनपाल नार्थ सर्कल होशियारपुर डा. संजीव कुमार तिवाड़ी, डी.एफ.ओ अमनीत सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, ज़िला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर संयोगिता, वन रेंज अधिकारी जतिंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़।  साइबर अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने असम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गुवाहाटी से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये, एटीएम...
article-image
पंजाब

52 नशीली गोलीयों स्मेत एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक  युवक को 52  नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है।          जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत पुलिस चौंकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी का मामला : आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप और ग्रुप चेयरमैन अरुण पुरी के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज

चंडीगढ़ : भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर और मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सब डिविजन को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने ट्रैफिक जामकर किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर।   सब डिविजन गढ़शंकर को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के सदस्यों ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर  ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!