प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे देहरा विधानसभा में अति शीघ्र दौरा-  नरदेव कंवर 

by
राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गाँव के द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र देहरा का रूख करेंगे । उन्होंने बताया कि अभी तक समय,स्थान व दिनांक तय नही की गई है, लेकिन यथाशीघ्र  ही मुख्यमंत्री देहरा वासियों से रूबरू हो कर मुखातिब होंगे । उनके आगमन की तैयारी को लेकर आज उन्होंने पी डब्ल्यू डी रैस्ट हाउस देहरा में एसडीम देहरा सहित समस्त डिपार्टमैंटों के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली । उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 8 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक पूरे प्रदेश में ‘ सरकार गाँव के द्वार ‘ कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु  ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे तथा प्रदेश सरकार द्वारा 1 वर्ष में किए सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी बताएंगे।इस दौरान लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी जाएगी।लोगों को आपदा से हुए नुकसान तथा प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से सहायता नहीं मिलने के बावजूद उठाए गए कदमों से भी अवगत कराया जाएगा ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर : नर्सरी उत्पादक गुणवत्तायुक्त फलदार पौधों का करें उत्पादन: केके भारद्वाज

रोहित भदसाली। ऊना, 20 सितंबर। बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने सैंज में किया स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण : कुमारसैन बस अड्डा का एक माह के अंदर होगा लोकार्पण, निरथ बांध से उठाऊ सिंचाई योजना के लिए तैयार होगी डीपीआर – मुकेश अग्निहोत्री

शिमला 23 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुमारसैन बस अड्डा को एक माह के अंदर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निरथ बांध से ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 28 पंचायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारम्भ : चिकित्सा महाविद्यालयों के विशेषज्ञों के लिए आयोजित होंगे एक्सपोजर टुअरः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारम्भ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!