प्रदेश के 93724 किसानों को लगभग 13.50 करोड रुपए की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे किसानों के खातों में डाली गई

by

वीरेंद्र कंवर ने कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से खुले दिल से मदद करने की अपील की
ऊना, 6 सितंबर: किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई गई है। इस संबंध में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भाग लिया। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि अवसंरचना कोष, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और केसीसी की परिपूर्णता, डिजिटल कृषि, राष्ट्रीय तिलहन और आयल पाॅम मिशन व कृषि उत्पादों का निर्यात इत्यादि योजनाओं पर विस्त्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के समय केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इन योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिला है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि देश की अर्धव्यवस्था का काफी तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हांेने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य काफी जोरो पर जारी है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भी काफी तेजी से विकास हो रहा है।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र से मांगा सहयोग
वर्चुअल बैठक के दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गत सात वर्षों से मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए है। हिमाचल प्रदेश में बागवानों द्वारा 5 हजार करोड़ से अधिक सेब का उत्पादन किया जाता हैै। उन्होंने कहा कि हिमाचल को सब्जी के क्षेत्र में 5000 करोड़ से अधिक की आय होती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जो देश के किसानों को मोदी सरकार ने एक लाख करोड़ का पैकज कृषि सेक्टर की उन्नति के लिए दिया है उसके लिए भी केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं जिस की सूची संबंधित मंत्रालय को भेज दी गई हैै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 93724 किसानों को लगभग 13.50 करोड रुपए की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 21000 किसानों ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि प्रदेश मंे किसान डेटाबेस का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दलहन की ज्यादा संभावनाएं है जिसके लिए उन्होंने दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 क्लस्टर बनाए गए हैं जिसमें सेब, मटर, अदरक, लाल चावल, मत्स्य व चाय उत्पादन हैं। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री को विश्वास दिलाया कि मोदी सरकार का किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फाॅर्म-सी जमा करवाना सुनिश्चित करें लाभार्थी – अनीता गौतम

ऊना, 24 मार्च – कौशल विकास एवं बेरोजगारी भत्ता/औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ ले रहे लाभार्थी अपना स्व-प्रमाणित घोषणा प्रपत्र (फाॅर्म-सी) संबंधित रोजगार कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।...
हिमाचल प्रदेश

मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खुला

एएम नाथ। मंडी, 30 सितंबर। किरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क परियोजना के तहत आज मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित एनएचएआई से जुड़े अधिकारी उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प – उपमुख्यमंत्री

खिलाड़ी खेलों को अनुशासन मंे रहकर खेल भावना से खेलें , विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 3 अक्तूबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा : DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त ने तंगरोटी में आयोजित एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 11 दिसम्बर: उपायुक्त हेमराज वैरबा ने आज विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में आयोजित एंटी-चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!