प्रदेश को बुरे हालात में पूर्व भाजपा सरकार छोडकर गई – प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो बन गई : लेकिन सरकार चलाने के लिए पैसे नही थे,75 हजार करोड़ का कर्ज था : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

ऊना। प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो बन गई है लेकिन सरकार चलाने के लिए पैसे नही थे। 75 हजार करोड़ का कर्ज हिमाचल की जनता पर था। यह शब्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले में एक रैली में संबोधन करते हुए कहे। उन्हीनों कहा कि मुकेश और मैं लगातार देर रात मंथन करते रहे हमने सभी विभागों को जांचा। प्रदेश को बहुत बुरे हालात में प्रदेश को पूर्व भाजपा की सरकार छोडकर गई। हमने इस संकट से निदान का उपाय सोचा और कड़े फैसले लिए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आगे कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने अभियान शुरू किया और ऊना से आत्मनिर्भर बनने का मार्ग शुरू किया। आने वाले चार साल में हिमाचल पूर्णत: आत्मनिर्भर बनेगा। पहला सोलर पॉवर प्लांट आज शुरू किया जा रहा है। पीजीआई सेटेलाइट सेंटर फाइलों में था हमने दस्तावेज़ खंगाले और इसका प्रयास शुरू किया। हमने इसके लिए सभी विभागों की क्लीयरेंस दी और तब जाकर काम शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऊना में ड्रग बल्क पार्क बनने से दस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा और अच्छे शासन के लिए अच्छा प्रशासन जरूरी है। हमने पुण्य का कार्य किया, मैं अनाथ आश्रम गया और वहां मैंने सीखा। इसके साथ उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का पहला कानून अनाथ बच्चों के लिए बनाया गया। राज्य को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट घोषित किया गया और अनाख बच्चों की देखभाल सरकार करेगी। कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने ओपीएस दिया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली पांच साल की सरकार ने जनता को ठगा है और हमने डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाने की घोषणा की। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमने अगले वर्ष से पहली कक्षा में इंग्लिश अनिवार्य कर दी। इसके साथ ही पिछली सरकार में खराब पड़ी सीटी स्कैन व एमआरआई में भी हमने सुधार किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ये दुखद: है कि प्रदेश कैंसर के मामलों में पूरे भारत मे दूसरा स्थान बन गया और जहां सबसे ज्यादा केंसर के मामले सामने आ रहे है। पिछली सरकार के अटके हुए रिजल्ट हमने निकलवाए और युवाओं को इंसाफ दिलवाया।
उन्हीनों ने कहा कि पेपर लीक होते रहे, पुलिस भर्ती घोटाला हुआ व क्रिप्टो करंसी घपला हुआ। इसको लेकर पिछली सरकार में कोई कारवाई नहीं की गई। किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए धीरे धीरे हम योजनाएं बना रहे है। आज सरकार की कमाई 100 रुपए है, तो खर्च 170 रूपए है। इसमें 70 रुपए उधार से हम सरकार चला रहे हैं। युवाओं के लिए ई टेक्सी में 50 प्रतिशत अनुदान देने जा रहे हैं। बिजली को लेकर सीएम बोले कि जिन युवाओं के पास 6 कनाल की जगह होगी, तो उसमे 500 किलोमेगावाट का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा व उसकी बिजली 25 साल तक प्रदेश सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2061 वन मित्र 7000 टी जी टी अध्यापक नियुक्त करने जा रहे है । भविष्य में राज्य चयन आयोग में पेपर लीक जैसी घटना नही होगी । पुलिस में 30 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है।
इस इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज एक नई शुरुआत हो रही है, जिला ऊना के लिए प्रदेश के निचले इलाकों खासकर ऊना में आज तक नहीं हुआ, केवल ऊपरी हिमाचल में ही बिजली उत्पादन हुआ। आज हम पहली बार ऊना जिले में बिजली पैदा करने जा रहा है। ऊना जिले का पहला सोलर बिजली प्लांट 50 करोड़ की बिजली पैदा करेगा। उन्हीनों ने कहा कि पांच राज्यो में हमारी सरकार बनने जा रही है और नतीजे हमारे पक्ष में आ रहे है। हिमाचल में जनता ने बहुमत की सरकार बननाई और हम प्रदेश की चारों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियो को ओल्ड पेंशन स्कीम हमने दी, इसके जरिए 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों के बुढापे का सहारा ये सरकार बनी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो से आह्वान है कि जब तक आपका जीवन है तब तक आपको पेंशन दी है, इसलिए वो कोंग्रेस का साथ दें। हम पेंशन को लेकर कानून भी बनाएंगे ताकि कोई भविष्य में पेंशन न छीन पाए।इस दौरान ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक बलविंदर बब्बलू, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टों आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: वर्षा जल का फायर सेफ्टी तथा सिंचाई के लिए होगा उपयोग: डीसी डा. निपुण जिंदल

पायलट आधार पर भवारना की दैहण तथा रमेहड़ के लिए बनेगा प्लान,   कूहलों, भंडारण टैंकों का होगा निर्माण, चैक डैम भी किए जाएंगे निर्मित धर्मशाला, 15 दिसंबर। कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों वर्षा जल...
article-image
Uncategorized , पंजाब

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपाल

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी...
article-image
पंजाब

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया : उप मुख्य अभियंता वी.के. मीना ने फहराया तिरंगा

स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम राकैश शर्मा।  तलवाड़ा, 26 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी),  द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टाउनशिप स्थित नर्सरी ग्राउंड में...
article-image
पंजाब

फूफा-भतीजे की अंगीठी की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत : कैंटर के कैबिन में मिली लाशें, दोनों फैक्ट्री में तेल आए थे भरवाने

 माछीवाड़ा :   माछीवाड़ा के गांव भट्टियां में मौजूद एक फैक्ट्री में आज सुबह दो नौजवानों की लाशें कैंटर के कैबिन में संदिग्ध हालत में पड़ी मिलीं और शक्क है कि उन्होंने ठंड से बचने...
Translate »
error: Content is protected !!