प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों का ध्यान रखने वाली सरकार : आशीष बुटेल

by

कांगड़ा की पहली रोबोटिक लैब छात्रों को समर्पित
बुटेल ने चचियां और घाड़ में पुरस्कृत किए खिलाड़ी
साढ़े तीन करोड़ से बनेगी घाड़, कपूर बस्ती, रोपा, रठां
सड़क*
पालमपुर, 13 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने शहीद राकेश कुमार आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां में मिनी रोबोटिक लैब का शुभारंभ किया।
सीपीएस ने कहा कि ज़िला की पहली रोबोटिक लैब का शुभारंभ पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के चचियां स्कूल से हुआ है। उन्होंने स्कूल के छात्रों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि इस लैब की स्थापना से बच्चों के अध्यापन और कौशल विकास में मदद मिलेगी। उन्होने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान में इस लैब की स्थापना पर 16 लाख रुपये व्यय हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र की ओर विशेष ध्यान दिया गया है और शिक्षा , शिक्षकों और छात्रों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति के साथ -साथ छात्र हित का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सुढृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश के 200 अध्यापकों को एजुकेशनल ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा गया और इसका लाभ छात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये आने वाले समय में एक्सपोज़र विजिट के लिये छात्रों को भेजा जाएगा।
सीपीएस ने शहीद राकेश कुमार आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घाड़ में पालमपुर तथा पंचरुखी जोन अंड़र-14 छात्र-छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
पालमपुर जोन के 24 स्कूलों के 339 खिलाड़ी तथा पंचरुखी जोन के 29 स्कूलों के 438 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीपीएस ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के साथ स्थान खेलों और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में खिलाड़ियों को अच्छा वातावरण एवं सुविधा मिले इसका विशेष ध्यान रखते हुए खिलाड़ियों के डाइट मनी को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों से अच्छे और प्रतिभावान खिलाड़ी निकले इसके लिये विशेष प्रयास किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि चचियां स्कूल की चारदीवारी के लिये 13 लाख जारी कर दिये हैं और इसका कार्य शीघ्र आरम्भ होगा। उन्होंने कहां की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़ में साइंस ब्लॉक के भवन के शेष कार्य के लिए अतिरिक्त 22 लाख रुपए जारी किया गया है। उन्होने कहा कि विद्यालय के भवन के रिपेयर कार्य के लिये भी साढ़े 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने घाड़ स्कूल में पर्यटन विषय पर वोकेशनल कोर्स आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घाड़, कपूर बस्ती, रोपा रठां सड़क के निर्माण साढ़े तीन करोड़ से किया जायेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, टी आर कपूर, विजय कुमार, जगदीश गनोत्रा, कमला कपूर, ओंकार दामन, प्रधान चचियां जगतम्बा देवी, उपप्रधान ललिता वालिया,
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अश्वनी भट्ट, प्रधानाचार्य सुरेंदर कपूर, प्रधानाचार्य अंजू महाजन
सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालयों के अध्यापक, खिलाड़ी छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के 237 निर्माण कामगारों को 1.07 करोड़ की सहायता : शिक्षा, विवाह और आवास के लिए 237 कामगारों को आर्थिक सहायता

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने चम्बा जिले के 237 पंजीकृत निर्माण कामगार लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1,07,87,400 रुपये की सहायता राशि प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने गणतंत्र दिवस पर मंडी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल में बनाए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पंडोह औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा मंडी, 26 जनवरी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र बना रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

SHO को 20 हजार रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

बद्दी (सोलन) : स्टेट विजिलेंस ने  एसएचओ बद्दी को 20,000 रुपए विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से...
Translate »
error: Content is protected !!