प्रदेश सरकार ने जीप योग्य एवं एम्बुलेंस संपर्क सड़कों के लिए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जीप योग्य एवं एम्बुलेंस संपर्क सड़कों के डिजाइन, निर्माण, प्रमाणन और रख-रखाव के लिए व्यापक दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। यह देश में अपनी तरह की पहली व्यापक व्यवस्था है, जिसके माध्यम से जीप योग्य एवं एम्बुलेंस संपर्क सड़कों की योजना, निर्माण, प्रमाणन और रख-रखाव के लिए वैज्ञानिक एवं एकरूप प्रणाली लागू की जाएगी।
इन दिशा-निर्देशों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के दूर-दराज एवं दुर्गम गांवों तक सुरक्षित सड़क संपर्क सुनिश्चित करना है। इन मार्गों का उपयोग जीप, एम्बुलेंस तथा अन्य हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध हो सकेगी।
नई व्यवस्था में सड़क की चौड़ाई, सड़क की सतह, जल निकासी व्यवस्था, रिटेनिंग एवं ब्रेस्ट वॉल, ढलानों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा उपायों तथा नियमित रख-रखाव से संबंधित स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं, ताकि ये सड़कें सुरक्षित, टिकाऊ और लंबे समय तक उपयोग योग्य बनी रहें।
पिछले वर्षों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जीप योग्य सड़कें बिना एक समान इंजीनियरिंग मानकों के निर्मित की गई थीं। इसके परिणामस्वरूप कई मार्गों में आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं का अभाव रहा और उन्हें प्रमाणन एवं नियमित रख-रखाव की व्यवस्थित प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सका। नई अधिसूचित नीति के तहत ऐसी सभी मौजूदा सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा, आवश्यकता अनुसार उनका उन्नयन किया जाएगा तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाणित किया जाएगा। प्रमाणन के उपरांत इन सड़कों को राज्य की नियमित रख-रखाव व्यवस्था में भी शामिल किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूर-दराज एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सड़क यात्रा को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए सड़क संपर्क को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। बेहतर सड़कों से स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बाजारों और आपातकालीन सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाती हैं। साथ ही पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि नए दिशा-निर्देश प्रदेश में अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे तथा दूरस्थ बस्तियों तक भी विश्वसनीय सम्पर्क सुविधा सुनिश्चित करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ऊना राघव शर्मा ने जांचा पीर गौन्स पाक मन्दिर का निर्माण कार्य, कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश

प्रथम चरण में 5 करोड़ से बन रहा मुख्य भाग, 6 करोड़ से लंगर हाल सराय एवं पार्किंग स्थल का होगा कार्य, ऊना: – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज की कुटलैहड़ के पीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर। जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बड़हट्टी के समीप 1373 करोड़ रुपये से ‘माउंटेन सिटी’ स्थापना के लिए भू-अधिग्रहण को हरी झंडी

शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने जनता में अपनी उपस्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य : जयराम ठाकुर

राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही हिमाचल सरकार, देवभूमि को बनाया राजनीतिक शरणस्थली” दिल्ली पुलिस से सीसीटीवी के डीवीआर बचाना भी इस मशक्कत का एक कारण, सारे साज़िश कर्ताओं के बेनकाब होने था था...
Translate »
error: Content is protected !!