प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – हर्षवर्द्धन चौहान

by
एएम नाथ। सोलन : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। हर्षवर्द्धन चौहान आज सोलन ज़िला के नालागढ़ स्थित राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भवन नवीनीकरण के लोकार्पण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार जहां एक ओर शिक्षा अधोसंरचना को मज़बूत करने पर बल दे रही है वहीं दूसरी ओर भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम भी आरम्भ किए जा रहे है।
उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के अनुरूप संस्कार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही युवा पीढ़ी को उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है।
हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि सोलन ज़िला ने देश में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत मंझोली के घीड़ तथा तेलीवाल गांव में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें निकट भविष्य में कई इकाईयां स्थापित होंगी। इसके निर्माण से प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार यथासम्भव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि पाठशाला भवन के नवीनीकरण पर पी एण्ड जी द्वारा सामुदायिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
उद्योग मंत्री ने इससे पूर्व नगर परिषद कार्यालय नालागढ़ का निरीक्षण किया और अध्यक्ष एवं पार्षदों से भेंट की। नगर परिषद अध्यक्ष ने उन्हें नालागढ़ नगर परिषद की आवश्यकताओं से अवगत करवाया।
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने इस अवसर पर कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समयबद्ध निदान सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
नगर परिषद की अध्यक्ष वन्दना बसंल एवं पार्षदगण, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, कृषि उपज विपणन समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक नालागढ़ के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, पी एण्ड जी बद्दी कम्पनी के प्लांट मैनेजर अनुज पहवा तथा जीनू मारीया, राउंड टेबल इंडिया के एरिया चेयरमेन अंतरप्रित सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अध्यापक व विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री

विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक खेल सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल का हो रहा निर्माण रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 17 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित : जयराम ठाकुर

एचआरटीसी के लिए पुलिसकर्मियों से काटे जाने वाले अंशदान की भरपाई करे सरकार एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की बसों में सफ़र के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

बद्दी,  (तारा) : यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़ते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है तथा इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!