प्रदेश सरकार भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग उपायों पर दे रही बलः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती आवृत्ति से निपटने के लिए राज्य सरकार बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वेटिवर घास की खेती के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की गई है, जो अपनी गहरी और घनी जड़ों के कारण मिट्टी को मजबूती से बांधती और भूमि कटाव को रोकती है।
उन्होंने कहा, वेटीवर घास का उपयोग विश्व भर में विशेष रूप से भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों, राजमार्ग तटबंधों और नदी के किनारों पर मिट्टी संरक्षण के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इसकी क्षमता को पहचानते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वेटिवर फाउंडेशन-क्लाइमेट रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स (सीआरएसआई) तमिलनाडु के सहयोग से भूस्खलन से निपटने के लिए स्थायी शमन रणनीति विकसित करने के लिए यह परियोजना शुरू की है।
इस पहल के अन्तर्गत प्राधिकरण ने सीआरएसआई से वेटिवर नर्सरी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है ताकि 2025 के मानसून सीजन से पहले पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध हो सकंे। सीआरएसआई ने 1,000 वेटिवर घास के पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाए हैं और इन पौधों को कृषि विभाग के सहयोग से सोलन जिले के बेरटी में स्थापित नर्सरी में लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीएसडीएमए वेटिवर घास की सफल खेती और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पायलट परियोजना की बारीकी से निगरानी कर रहा है। उत्साहजनक रूप से, प्रारंभिक परिणाम पौधों की उच्च जीवित रहने की दर का संकेत देते हैं, जिसमें विकास और स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल होने के स्पष्ट संकेत हैं।
वेटिवर घास, जो 3-4 मीटर गहराई तक जड़ें विकसित कर सकती है, एक मजबूत नेटवर्क बनाती है जो मिट्टी को बांधती है जिससे भूस्खलन का खतरा कम होता है। यह एक प्राकृतिक अवरोधक के रूप में कार्य करते हुए पानी के बहाव को धीमा कर देती है और विशेषकर खड़ी ढलानों को भूमि के कटाव को रोकती है। पंक्तियों में लगाए जाने पर वेटिवर घास एक दीवार की तरह काम करती है। इसकी जड़ें अतिरिक्त पानी को सोख लेती हैं और मिट्टी में पानी की अधिकता को कम करती है जिससेे भूस्खलन की सम्भावनाएं कम हो जाती है। पारंपरिक समाधानों की तुलना में वेटिवर ढलानों की सुरक्षा के लिए कम लागत टिकाऊ और कम रखरखाव वालाा विकल्प प्रदान करती है।
श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की खड़ी और भौगोलिक रूप से युवा पहाड़ियों की भूस्खलन के प्रति संवेदनशीलता हाल के वर्षों में विभिन्न कारणों से बढ़ रही है। भारी मानसूनी बारिश और भूकंपीय गतिविधि के चलते राज्य में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार वैज्ञानिक और जैव-इंजीनियरिंग तकनीकों को अपनाकर विशेषकर बरसात के मौसम में आपदा प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने और लोगों व बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

SHO 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में ड्राइवर सहित रंगेहाथ ग्रिफ्तार : SHO के घर की तलाशी के दौरान 60 हजार रुपये और किए बरामद

होशियारपुर/चंडीगढ़, 29 अगस्त: पंजाब विजिलेंस बयूरो ने आज थाना दसूहा के एसएचओ बलविंदर सिंह इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर एएसआई योगराज को 20 हजार रिश्वत लेते हुए ग्रिफ्तार कर लिया है। इएके दौरान विजिलेंस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में चल रहे विकास कार्य व परियोजनाएं अब भावी पीढ़ी की आवश्यकता को भी पूरा करेंगे – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 21 जुलाई – हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य तथा योजनाएं पूर्ण होने पर न केवल वर्तमान में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सड़क, स्वास्थ्य,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के स्वास्थ्य क्षेत्र को 8.42 करोड़ की बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला एक वर्ष में होगा निर्माण पूरा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

ऊना, 14 जुलाई। हरोली के स्वास्थ्य क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन की आधारशिला रखी। लगभग 8.42 करोड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की महिला ने चिंतपूर्णी में जहर खाया : अन्य पुरुष के साथ आई थी, धर्मशाला में 4 तारीख से रह रही थी

चिंतपूर्णी : पंजाब आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ की रहने वाली की महिला ने चिंतपूर्णी में महिला द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति के साथ तलाक को लेकर विवाद...
Translate »
error: Content is protected !!