प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री सुक्खू

by
रोहित जसवाल। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां गैर सरकारी संस्था ‘नीडल लीफ फांऊडेशन -द सेवियर’ द्वारा प्रदेश में कार्यान्वित की जाने वाली दो परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। संस्था द्वारा इन परियोजनाओं के माध्यम से वनों की आग के नियंत्रण और युवाओं में नशा निवारण व रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन संरक्षण व वनों की आग को नियंत्रित करने के लिए बहुआयामी उपाय सुनिश्चित किये गए हैं। इसके दृष्टिगत आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों व नशीली दवाओं के दुरूपयोग के लिए व्यापक स्तर पर अभियान आरम्भ किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वय से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था के प्रयासों से सरकार द्वारा इस दिशा में किये जा रहे कार्यों को संबल मिलेगा।  संस्था के अध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने नवीन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, नीडल लीफ फांऊडेशन के सदस्य डा. अनिल चौहान, प्रदीप कुमार, एस.एन.कपूर, अजय कोचर, कोषाध्यक्ष राजीव सूद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण : ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

ऊना: 1 मार्च : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय, लोगों के हितों और सुझावों को रखा जाएगा सर्वोपरि: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला 21 जुलाई। जिला प्रशासन ने कांगड़ा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी मांगे गए। इस बाबत धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम और उनकी स्वर्गीय पत्नी के खिलाफ टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर रोहित कटवाल गिरफ्तार : माननीय अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

रोहित कटवाल की इंस्टाग्राम id भी इंडिया में बैन करवा दी गई  रोहित जसवाल । ऊना  : हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!