प्रदेश से ताज़ा चेरी और प्लम की निर्यात खेप ओमान पहुँची : हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण – मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है। पहली बार प्रदेश से ताज़ा चेरी और प्लम की निर्यात खेप ओमान पहुँची है। यह उपलब्धि हमारे बागवानों की मेहनत, समर्पण और हिमाचल के फलों की उत्कृष्ट गुणवत्ता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि ओमान में हिमाचल के फलों को मिली सराहना ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं।May be an image of one or more people and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों, निर्यातकों, एचपीएमसी, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा अन्य साझेदारों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्यात प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल के उत्कृष्ट फल अब वैश्विक बाज़ारों में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गुरू रविदास ने मानवता को समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का मंत्र दिया: कंवर

ऊना 7 फरवरी: संत गुरू रवि दास ने मानवता को समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरूमंत्र देकर एक आदर्श समाज के निर्माण की प्रेरणा दी तथा ईश्वर के प्रति अपने असीम प्रेम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली का पहले करना होगा भुगतान फिर खाते में आएगी सब्सिडी : प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं को जोर का झटका धीरे से

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लोगों को जोर का झटका धीरे से देंगे। किसी भी उपभोक्ता को बिजली का उपयोग करने से पहले प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करवाना होगा।...
article-image
पंजाब

थाने का मुंशी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार : चौकी प्रभारी व मुंशी निलंबित

चंडीगढ़, 09 जुलाई  । पंजाब के सीमावर्ती जिला फाजिल्का के पुलिस थाने में तैनात एक मुंशी को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फाजिल्का जिला के जलालाबाद क्षेत्र में इस कार्रवाई...
article-image
पंजाब

दीपक कुमार दीपू का देहांत : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी के नौजवान पुत्र दीपक कुमार का देहांत

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी पवन कुमार हैप्पी भाजी तथा उनके परिवार को उस समय गहरा आघात लगा जब उनका पुत्र दीपक कुमार दीपू का देहांत हो...
Translate »
error: Content is protected !!