प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द….. हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर

by

दिल्ली से लौटे नेता प्रतिपक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री से मिलने के लिए हमें कांग्रेस नेताओं से परमिशन लेने की जरूरत नहीं

राहुल और प्रियंका शिमला आकर भी कांग्रेस नेताओं को मिलने का समय नहीं देते

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदेश के गंभीर आर्थिक संकट का विस्तार से ब्यौरा रखा गया है और केंद्र से आवश्यक सहयोग का आग्रह भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल्द ही हिमाचल दौरा प्रस्तावित है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री से हर विषय पर लंबी और विस्तृत चर्चा हुई है जिसके परिणाम आप जल्द देखेंगे।
विधानसभा परिसर में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के लिए पूरी तरह से सुक्खू सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार रसातल में जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र पर पैसा रोकने के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री से मिलना सौभाग्य की बात है और यदि मुख्यमंत्री सुक्खू भी सही ढंग से समय मांगें, तो उन्हें भी केंद्र के साथ संवाद का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमें अपने नेताओं से मिलने के लिए कांग्रेस के लोगों से परमिशन लेने की जरूरत नहीं हैं।
हिमाचल में राहुल गांधी भी आए, प्रियंका गांधी भी हाल में आए हैं। किसी को अपने पास फटकने की भी इजाजत नहीं दी। पहले भी यह नेता सैलानी की तरह आते रहे लेकिन एक बार भी उन्होंने हिमाचल के इन कांग्रेस नेताओं को मिलने की इजाज़त तक नहीं दी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विकृत सोच का असर हिमाचल कांग्रेस के नेताओं पर भी पड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का स्वभाव कांग्रेस आलाकमान के नेताओं जैसा नहीं है, जो शिमला आकर केवल आराम करते हैं और आम जनता से दूरी बनाए रखते हैं।
जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ड्रेस कोड लागू करने संबंधी सरकार के फैसलों पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार को पहले अपने नेताओं को आचरण और पहनावे की उचित समझ विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उनके नेता राहुल गांधी कैसे कपड़े पहनकर लोकसभा में आते हैं आप सबने देखा है। उन्हें संसद में टी-शर्ट पहन कर जाने के लिए अपने नेता राहुल गांधी को समझाना चाहिए, देश की शान बढ़ाने वाले एआई समिट में नंगा नाच करने वाले अपने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को ड्रेसिंग सेंस सिखानी चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें सरकारी सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश सरकार का मेहमान बनाकर खातिरदारी करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि जनता के लिए प्रदेश का ख़ज़ाना ख़ाली है और देशभर से आए कांग्रेस के नेताओं को “स्टेट गेस्ट” बनाकर महीनों खातिरदारी करके प्रदेश के करोड़ों रुपए लुटाते हैं।
जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कांग्रेस के सह प्रभारियों के सरकारी खर्च पर लंबे समय तक शिमला में रुकने और हरियाणा के विधायकों की महंगी मेजबानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार फिजूलखर्ची कम करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर मात्र दो दिनों में विधायकों की खातिरदारी पर तीस लाख रुपए खर्च करने का मामला सामने आया है, जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर कांग्रेस के मेहमान अपनी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा रहे हैं, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नव ज्योति स्कूल की निकिता शर्मा कला संकाय में प्रदेश में 8वें स्थान पर रही जज बनना चाहती है को निकिता शर्मा

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरुनी, 12वीं कक्षा – हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल मे खुशी महूल माहौल का है।स्कूल की छात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय पिपलू मेला 24 से 26 जून तक : मेला तैयारियों को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक

पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म से होगा शुभारंभ रोहित जसवाल। बंगाणा, 6 जून। उपमंडल बंगाणा में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला इस वर्ष 24 से 26 जून तक श्रद्धा, संस्कृति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरातन कला और संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण लाइव कार्यशालाः प्रोमिला गुलेरिया

मंडी, 21 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से छोटी काशी के पंचवक्त्र मंदिर में दो दिवसीय लाइव चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसको पंचवक्त्र लाइव का नाम दिया गया था और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!