प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

by
ऊना, 22 दिसम्बर – सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक थी। परन्तु किन्ही कारणों से बहुत से भूतपूर्व सैनिक इसके लिए आवेदन तय समय में नहीं कर पाये थे। ऐसे में केन्द्रीय सैनिक बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस योजना के लिए वेबसाईट को पुनः 1 जनवरी से 5 जनवरी तक खोला जाएगा ताकि छूटे हुए भूतपूर्व सैनिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए ऑनलाईन केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट www.ksb.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिक्कत आती है तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाश न0 01975-226090 पर सम्पर्क करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया : प्रत्याशी होना मेरे लिए गर्व की बात- विनोद सुल्तानपुरी

शिमला। लोकसभा क्षेत्र शिमला से प्रत्याशी बनाए जाने पर विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान/अर्की : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, कोटली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में किया...
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय देहरा में 27 मार्च को साक्षात्कार

देहरा : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, बिलासपुर की ओर से पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150...
Translate »
error: Content is protected !!