प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

by

चंडीगढ़। 24 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके बाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यह हॉस्पिटल देश की बेहतर हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रतिबिंब है। इस सेंटर से पंजाब और हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
पीएम ने कैंसर पीडि़तों को कहा कि मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूं। कैंसर का इलाज संभव है। इससे डरने की नहीं लडऩे की जरूरत है। इस लड़ाई में जो भी मदद चाहिए, वह केंद्र सरकार आज उपलब्ध करा रही है। इसी साल 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई सुरक्षा चूक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यह पहला पंजाब दौरा था। जिसके लिए पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। हालांकि सुरक्षा चूक पर पीएम मोदी ने कोई टिप्पणी नहीं की।
पीएम मोदी ने कहा कि हेल्थकेयर केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। 2014 से पहले 400 से भी कम मेडिकल कॉलेज थे। बीते 8 सालों में 200 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। पीएम ने कहा कि 6 मोर्चों पर केंद्र रिकॉर्ड निवेश कर रहा है। गांवों में हेल्थ और वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। करीब सवा लाख सेंटर काम करना शुरू कर चुके हैं। पंजाब में भी 3 हजार सेंटर सेवा दे रहे हैं। इनमें 22 करोड़ लोगों की कैंसर से जुड़ी स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनमें से अकेले 60 लाख स्क्रीनिंग पंजाब में हुई है।

सीएम भगवंत मान भगवंत मान ने 5 जनवरी को हुई सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि पीएम को वापस लौटना पड़ा। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, हमारा फर्ज है कि पूरा बंदोबस्त करें। पंजाब हमेशा मेहमानवाजी के लिए जाना जाता है।
मान ने कहा कि रसायनिक खादों की वजह से कैंसर फैल रहा है। मान ने कहा कि पंजाब में लोग अब कैंसर के नाम से डरने लगे हैं। महंगा इलाज लोगों के वश से बाहर हो चुका है। मान ने कहा कि बॉर्डर स्टेट की वजह से कई दिक्कतें हैं। दुश्मन हर रोज कभी ड्रोन तो कभी किसी दूसरी तरह से परेशान करता है। हम बीएसएफ और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मान ने कहा कि हमें सेहत के स्तर पर अभी बहुत जरूरत है। हेल्थ और एजुकेशन हमारी प्राथमिकता है। हमारे बच्चों ने आइल्ज को डिग्री समझ लिया है। हमारी कोशिश है कि उन्हें यहीं नौकरी मिले।
600 करोड़ से बने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में 300 बेड की क्षमता है। इसमें सर्जिकल ओंकोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, प्रिवेंटिव ओंकोलॉजी, एनेस्थीसिया के ओपीडी की शुरूआत की जा चुकी है। इसके अलावा एमआरआई, सीटी स्कैन, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी, जैसी आधुनिक सहूलियतें भी यहां उपलब्ध हैं। सेंटर में बायोप्सी और सुपरफिशियल सर्जरी के लिए कीमोथैरेपी और मामूली ओटी के लिए डे केयर की सहूलत भी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के ढांचे में बड़े बदलाव कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 24 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में बहुत बड़ा बदलाव कर रही है और...
article-image
पंजाब

श्री ऋतिक अरोड़ा और अनमोल राजा जी ने बढ़ाया अरोड़ा बरादरी का मान : कमलजीत सेतीया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अरोड़ा महासभा होशियारपुर ने श्री कमलजीत सेतीया (पंजाब प्रधान ) की अध्यक्षता में ऋतिक अरोड़ा जी के10में विख्यात भजन गायक अनमोल राजा जी के 10+2 में मेरिट लिस्ट में आने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश 

ज़िला पर्यावरण योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित,   सेग्रिगेटेड कूड़े-कचरे की प्रतिशत जानने को लेकर पीसीबी के ज़िला अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 बैंकों का वजूद होगा खत्म : देश के 43 बैंक घटकर होंगे 28

मोदी सरकार अब 21 बैंकों को एक करेगी। केंद्र सरकार बैंकों की सर्विस को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए बैंकों को जोड़ रही है। अब सरकार बैंकिंग सर्विस को बेहतर...
Translate »
error: Content is protected !!