प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर चंडीगढ़ में अधिकारियों ने अपनाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

by

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और गुलाबचंद कटारिया के निर्देशों पर बुधवार, 20 मई को चंडीगढ़ प्रशासन एवं पंजाब प्रशासन के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनूठी पहल की। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी साइकिल, ऑटो रिक्शा, बस तथा पैदल अपने कार्यालय पहुंचते दिखाई दिए।
इस अभियान में चंडीगढ़ प्रशासन, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़, पुलिस विभाग तथा विभिन्न प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव, आईजी पुलिस पुष्पेंद्र कुमार, चीफ सेक्रेटरी, सेक्रेटरी स्तर के आईएएस, पीसीएस एवं एचसीएस अधिकारियों सहित इंजीनियरिंग विभाग के चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा और अन्य अधिकारियों ने भी इस संदेश का पालन किया।
विशेष रूप से गुलाबचंद कटारिया स्वयं सीटीयू बस और इलेक्ट्रिक ऑटो में सफर करते नजर आए। वहीं एसडीएम पवित्र सिंह, राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन एवं साइकिल का उपयोग कर लोगों को प्रेरित किया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक को कम करना, लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि प्रदूषण और ईंधन की खपत में भी कमी आती है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुलाबचंद कटारिया का यह संदेश पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के लिए इस संदेश को अपनाएं तथा अधिक से अधिक साइकिल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक ऊना: 10 अगस्त: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

10 लाख का इनामी मुख्यारोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार : कुआलालंपुर से वापस भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके का मुख्यारोपी आतंकी हरप्रीत सिंह को एनआईए ने कुआलालंपुर से वापस भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनआईए...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री का सरकारी अधिकारी की आत्महत्या में हाथ होना पंजाब सरकार की गुंडागर्दी : खन्ना

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वेयरहाउस कॉर्पोरेशन अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें वह पंजाब की आप सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

एएम नाथ। मंडी, 29 जुलाई । मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!