प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके गढ़शंकर में निमिशा मेहता के नेतृत्व में नौजवानों ने किया रक्तदान

by

गढ़शंकर :17 सितम्बर:
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाने के लिए भाजपा द्वारा गांव रामपुर बिलड़ो में रक्तदान कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा की गढ़शंकर हलका इंचार्ज निमिशा मेहता द्वारा किया गया। इस स्वैच्छिक रक्तदान कैंप में नौजवानों ने बड़ी संख्या में शमूलियत की और रक्तदान किया। कैंप का आयोजन भाजपा के सैला मंडल अध्यक्ष अश्वनी राणा द्वारा गांव रामपुर बिलड़ो की भाजपा इकाई को सहयोग से करवाया गया।
भाजपा नेता निमिशा मेहता ने नौजवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई दी तथा कहा कि भाजपा जीवनदान जैसे महादान अर्थात रक्तदान करवा कर देश के नौजवानों को लोगों की जान बचाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई अन्य लोक सेवा के कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की खुशी में करवाए जाएंगे। इस समय ओंकार सिंह चाहलपुरी, अश्वनी राणा, जसविंदर राणा, परवीन कितना, गौरव शर्मा, संदीप शर्मा, डाक्टर राजिंदर शर्मा, संदीप बड़पग्गा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नशे ने एक और माँ बाप का बेटा निगला …गढ़शंकर-नंगल रोड पर मिले मृतक की वाजु में लगी मिली सिरिंज

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में नशे का धंधा जोरों पर है जिसके चलते आये दिन नशे के कारण युवाओं के शव बरामद हो रहे हैं जबकि पुलिस मात्र कागजों पर नशे के तस्करों पर...
article-image
पंजाब

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : खिलाडिय़ों ने वालीबाल, दौड़ व फुटबाल में दिखाया दम

होशियारपुर, 04 सितंबर:‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के तीसरे दिन खिलाडिय़ों ने वालीबाल, दौड़ व फुटबाल के मुकाबलों में दम दिखाया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ब्लाक टांडा में...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर अर्श डल्ला के 4 गुर्गे सहित एक विदेशी हैंडलर गिरफ्तार- तीन .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को मोहाली में कनाडा स्थित अर्श डल्ला के 4 गुर्गों और...
article-image
पंजाब

कोरोना वायरस: एस.एस.पी की ओर से स्वास्थ्य प्रोटोकाल में लापरवाही न अपनाने की अपील

कोरोना से बचाव के लिए जिला पुलिस की ओर से 24 घंटे में 55 जागरुकता बैठकें, हिदायतों का उल्लंघन करने पर 2 मैरिज पैलेस सहित 38 मामले दर्ज, 190 चालान : नवजोत सिंह माहल...
Translate »
error: Content is protected !!