प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों व पंचायत सचिवों को विस्तार से बताया कि पंचायत में किसी व्यक्ति के पाॅजिटिव पर किन-किन बातों का ध्यान रखना

by
विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी जानकारी
ऊना  – खंड विकास कार्यालय में आज विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों कोे कोविड सुरक्षा नियमों सहित अन्य जानकारियां सांझा की गई।  इस दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ अजय अत्री ने प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों व पंचायत सचिवों को विस्तार से बताया कि पंचायत में किसी व्यक्ति के पाॅजिटिव पर किन-किन बातों का ध्यान रखना है और क्या-क्या औपचारिकताएं पूर्ण करनी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 के लक्षणों, इससे बचाव के लिए अनिवार्य हिदायतों सहित अन्य दिशानिर्देशों बारे जागरुक करने में पंचायत प्रतिनिधि एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर बीडीओ उना रमनवीर सिंह चैहान ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जनता से निकटतम संपर्क होता है। पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत में कोविड रोकथाम के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई पाबंदियों की सख्ती से लागू करवा सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा उन्हें शक्तियां प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत में कोविड सुरक्षा नियमों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ अब नियमो की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाएं ताकि कोविड संक्रमण के फैलाव को कम किया
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा

चरखी दादरी : हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैतिक हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया शुभारंभ : बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने भोटा 23 फरवरी। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एएम नाथ। नालागढ़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन का ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजन पर बल : किसान उत्पादक संघों को अपने उत्पाद बिक्री करने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने को कहा

मंडी, 23 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के...
Translate »
error: Content is protected !!