प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन असंवैधानिक : प्रोफैसर चंदूमाजरा

by

पटियाला : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद प्रोफैसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रशासनिक सुधारों के नाम पर प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जा रहा है और यह प्रदेश में दोहरा सत्ता केंद्र स्थापित करेगा। यह फैसला कमांडर पर कमांडर लगाने जैसी बात होगा, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है।
प्रोफैसर चंदूमाजरा ने कहा कि लोक राज में जनता अपने मसले हल करवाने के लिए सत्ता की चाबी निर्वाचित प्रतिनिधि के हाथों में देती है और लोगों को उन पर विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि चर्चाओं के मुताबकि यदि सलाहकार कमेटी का हैड किसी गैर पंजाबी को लगाया जा रहा है तो यह पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात है। जबकि 18 विभाग पहले से ही केजरीवाल के हवाले किए जा चुके हैं।
स. चंदूमाजरा ने कहा कि सरकार की नोटिफिकेशन स्पष्ट करती है कि आम आदमी पार्टी की लीडरशिप को पंजाब के मंत्रियों पर भरोसा नहीं रहा है एवं नैशनल लीडरशिप मौजूदा मंत्रिमंडल को योग्य नहीं समझ रही। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से पंजाब के लोग वित्तीय बोझ तले और दब जाएंगे। इसलिए सरकार तुरंत इस नोटिफिकेशन को रद्द करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत सर्वसंमिति से चुनी

गढ़शंकर : ब्लाक माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत बिनां किसी चुनाव चुनी गई।  जानकारी मुताबिक गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत जिसमें परमिंदर कौर को सरपंच, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत कौर, रजनी...
article-image
पंजाब

77वां गणतंत्र दिवस: पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल- डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट से ली सलामी

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की पेशकश 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 24 जनवरी: देश भर में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने का काम शुरू : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी यह प्रतिक्रिया

संजौली मस्जिद समिति ने नगर निगम शिमला के न्यायालय के आदेश के बाद बड़ा कदम उठाया है। समिति ने मस्जिद में बनें ‘अवैध’ हिस्से को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अध्यक्ष लकी...
Translate »
error: Content is protected !!