प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : 23 कृषि प्रसार अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

by
प्रतिभागियों को बिलासपुर में ग्रीनहाउस, टिशू कल्चर लैब और फ्रूट कैनिंग यूनिट का करवाया गया भ्रमण
सुंदरनगर, 30 दिसंबर 2023।
कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर की प्रधानाचार्य डॉ प्राची, उप प्रधानाचार्य डॉ हितेन्दर सिंह तथा सभी प्रशिक्षण अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी व प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समन्यवक डॉ भारत भूषण ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के 23 कृषि प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आम और विदेशी सब्जी, फसलों की खेती, सब्जी पौधे उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन, सब्जियों में कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषक तत्वों की कमी/शारीरिक विकार एवं उनका सुधार, सब्जी उत्पादन में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, नवीनतम सब्जी उत्पादन तकनीकें जैसे सटीक खेती, सब्जी ग्राफ्टिंग, संरक्षित खेती, हाइड्रोपोनिक्स एरोपोनिक्स आदि, कटाई के बाद सब्जियों का प्रबंधन, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन, उपज को संभालने के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कुशल कृषि विपणन प्रणाली और आधुनिक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता बारे बताया गया।
कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के डॉ विद्या सागर, डॉ हितेन्दर सिंह, डॉ किशोर कुमार, डॉ बी एस देओल, डॉ राजेंदर ठाकुर और डॉ बी डी शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न कृषि तकनीक व प्रणाली की जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ नरेश व डॉ राजेंदर कुमार द्वारा प्रतिभागियों को प्रो-ट्रे नर्सरी उगाने, क्यारियों में नर्सरी तैयार करने पर फील्ड अभ्यास करवाया गया।
प्रायोगिक तौर पर प्रतिभागियों को लीठवी घुमारवीं के किसान अभिषेक शर्मा के ग्रीनहाउस का भ्रमण करवाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की शिमला मिर्च लगी हुई थी। अभिषेक शर्मा ने ग्रीनहाउस में लगी शिमला मिर्च की खेती बारे अपने विचार सांझा किए। साथ ही प्रतिभागियों को रजत बायोटेक दधोल में टिशू कल्चर लैब और फ्रूट कैनिंग यूनिट निहाल बिलासपुर में भी भ्रमण करवाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपनी रिपोर्ट देंगी : शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से नई दिल्ली रवाना हुईं। वह शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब्जी मंडियों में निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाएगी एपीएमसी : अजय शर्मा

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त :  कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर की बैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मंडी समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!