प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप : कांग्रेस कार्यकर्ता ने शिमला के छोटा शिमला पुलिस थाने में दी शिकायत, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

by

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया है।  इसे लेकर कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने शिमला के छोटा शिमला पुलिस थाने में शिकायत की है। मामले में शिमला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद गुप्ता निवासी छोटा शिमला ने पुलिस में शिकायत दी है कि दिनांक 10 मई को अनूप वर्मा नामक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर हैंडल से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा पर झूठा ट्वीट किया। इसमें दावा किया गया है कि मिराया के नाम पर 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि अनूप वर्मा ने यह ट्वीट संसदीय चुनाव के दौरान किया है ताकि ऐसे फर्जी और झूठे ट्वीट से कांग्रेस की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े और लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति नफरत की भावना पैदा हो तथा उन्हें चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़े। शिकायत के मुताबिक ये ट्वीट गलत तथ्यों पर आधारित है और इससे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अनूप वर्मा द्वारा किए गए झूठे, मनगढ़ंत ट्वीट से हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में काफी आक्रोश है।  वहीं इस मामले पर पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शिकायत के आधार पर छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153,469, 500 व 505 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान ऊना, 15 सितंबर: अतिरक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

304 पदों को भरा जाएगा : 15 और 16 जुलाई रोजगार उप कार्यालय सुंडला के परिसर साक्षात्कारों का किया जाएगा आयोजन – अरविंद सिंह चौहान

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार में कुल 304 पदों को भरा जाएगा। टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में 355 करोड़ व्यय : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर में 72 gm चिट्टा सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बोले नहीं बख्शेंगे नशा तस्करों को एएम नाथ। कुल्लू :  मौजूदा समय से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चरस के साथ साथ चिटा भी तेजी से अपने पैर पसार...
Translate »
error: Content is protected !!