प्रेमिका को प्रेमी ने मां और जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा : पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

by

फतेहपुर  : यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है  SP का कहना है कि लड़की और एक युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई महीने दोनों साथ भी रहे, मगर लड़की ने शादी करने से मना कर दिया था. इस कारण प्रेमी ने अपनी मां और जीजा के साथ मिलकर लड़की का क़त्ल कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे तेदुली लाखीपुर गांव की है। यहां 8 महीने पहले सड़क किनारे झाड़ियों में 19 वर्षीय लड़की का शव मिला था। केस को उलझाने के लिए 90 किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर सड़क के किनारे झाड़ियों में शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की का प्रेमी 19 वर्षीय दिवेश रैदास सवत का रहने वाला है।कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव में आरोपी दिवेश रैदास की रिश्तेदारी थी, इस कारण उसका गांव आना जाना रहता था. जनवरी 2021 में गांव में मेले के चलते दिवेश की मुलाकात लड़की से हुई थी. तत्पश्चात, दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किया और आहिस्ता-आहिस्ता प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।  अप्रैल 2021 में आरोपी युवक दिवेश लड़की को लेकर हरियाणा के पानीपत चला गया। तत्पश्चात, आरोपी ने लड़की को 6 महीने तक अपने जीजा रामबाबू के घर लुधियाना में रखा। वहीं युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़की ने मना कर दिया। पुलिस ने बताया, शादी से मना करने पर आरोपी दिवेश लड़की को लेकर मंझिलगांव बस स्टॉप पर पहुंचा। वहीं पर आरोपी की मां शांति देवी और पिता दिनेश रैदास और जीजा एक बोलेरो से पहुंचे तथा लड़की को 90 किलोमीटर दूर जाफरगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर उसका गला दबाकर क़त्ल कर दिया।तत्पश्चात, शव झाड़ियों में फेंककर चले गए।आरोपी लड़की के जेवरात एवं आधार कार्ड व सर्टिफिकेट भी ले गए थे. पुलिस ने इस पूरे मामले में सर्विलांस की सहायता से खुलासा करते हुए आरोपी दिवेश, उसकी मां शांति देवी और जीजा रामबाबू रैदास को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एसीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में दोषी करार : 11 महीने जेल की सजा और 1500 रुपए जुर्माना लगाया

हमीरपुर : नादौन में एसीजेएम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार बनाम सुरेन्द्र कुमार केस की सुनवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमार को सजा सुनाई है। नादौन के गांव लाहड़ के सुरेन्द्र कुमार पुत्र बाबू राम...
article-image
पंजाब

नेचर फैस्ट होशियारपुर-2025 : संस्कृति व पर्यटन मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद करेंगे फैस्ट का उद्घाटन – स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी अलाप सिकंदर बांधेंगे समां

21 से 25 फरवरी तक लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित अलग-अलग स्थानों पर होंगे इवेंट लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम में हस्त कला, शिल्पकला, फूड स्टाल, सैल्फ हैल्प ग्रुपों के स्टाल, झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे लोगों...
article-image
पंजाब

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय ढोलवाहा में रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया : रमनदीप कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा महाराणा प्रताप सरकारी कॉलेज ढोलवाहा में रोजगार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में 9 से 11 फरवरी तक टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा सेमिनार होगा : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/गढ़शंकर  :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा पर एक सेमिनार 9, 10, 11 फरवरी को नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में होने जा रहा है। जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!