प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

by
रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और उन्हें स्कूल बैग किट वितरित किए।
उपायुक्त ने कहा कि इन बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा है, और संस्थान उनके विकास के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रहा है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
वर्तमान में प्रेम आश्रम में 91 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से 25 बच्चे हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित हैं। आश्रम ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रशासन भी इस दिशा में अपनी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।
May be an image of 10 people, people studying and people smiling उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे संस्थानों को हरसंभव सहायता दी जाएगी, ताकि दिव्यांग बच्चों का भविष्य उज्जवल और सुरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, प्रेम आश्रम की प्रबंधक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने वालों को प्राथमिकता पर लगेगी वैक्सीन की पहली डोज़ः सीएमओ

विदेश यात्रियों के लिए 19 जून को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होगा विशेष शिविर का आयोजन ऊना – 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वालों कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राथमिकता पर दी...
article-image
पंजाब , समाचार

चांदपुर रूड़की में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया : डल्लेवाल से चांदपुर रूड़की रोड 18 फीट करने और कंडी नहर जल्द चलाने की कही बात

नवांशहर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर के गांव चांदपुर रूड़की में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा का अनावरण किया। ब्रिगेडियर कुलदीप चांदपुरी के पारिवारिक सदस्य बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास के नाम पर होगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम: 649वीं जयंती पर पंजाब दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और संत गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!