प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि पर गुरु के लंगर का आयोजन : माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं — सुमित सिंगला

by

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) ; स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि के अवसर पर क्यूरेटेक हाउस में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में ब्रेड पकोड़ा, वेज पकोड़ा एवं चाय का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। यह सेवा उनके सुपुत्र एवं क्यूरेटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला द्वारा अपने पिता की स्मृति में गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु की गई।
इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि वे प्रतिवर्ष अपने पिता के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि पर गुरु का लंगर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। इस वर्ष पारिवारिक कारणों से रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हो सका, लेकिन शीघ्र ही फरवरी माह में रक्तदान शिविर एवं जनरल बॉडी हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि वे लोग भी लाभ उठा सकें जो समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते।
उन्होंने कहा कि जीवन में दो ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता — माता और पिता। जिनके पास माता-पिता हैं, उनके पास संसार की सबसे बड़ी संपत्ति है। हमें अपने पूर्वजों और माता-पिता को सदैव स्मरण रखना चाहिए, क्योंकि उनके कर्मों के कारण ही आज हम इस सृष्टि में हैं और हमारी पहचान उन्हीं की देन है।
उन्होंने युवा पीढ़ी से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि जो लोग अपने माता-पिता का ध्यान नहीं रखते, वे आज के समय में सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं। माता-पिता की सेवा से बड़ा न कोई धर्म है और न ही कोई पुण्य।
इस अवसर पर गुरु की ग़ुरबाणी एवं भजनों के साथ वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया और सभी श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
कैप्शन:
गुरु के लंगर का प्रसाद वितरित करते हुए सुमित सिंगला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख*

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलोजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा :

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 20.59 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं महिलाएं : SDM अपराजिता चंदेल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एनजीओ भवन में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर 07 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को यहां एनजीओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में दो ग्रेनेड मिलने से हड़कंप : मुख्य आरोपी के बाद पत्नी भी गिरफ्तार; खेत से मिला दूसरा ग्रेनेड

एएम नाथ। नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में दो ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस की जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। माजरा-दियोली क्षेत्र में मंगलवार...
Translate »
error: Content is protected !!