प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय : 100 करोड़ के घोटालो में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है वैसे वैसे घोटाले की पर्ते खुलती जा रही

by

हरिद्वार : पुलिस तफ्तीश में प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय है, उसकी गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य एकत्र कर चुकी एसआईटी कभी भी उसकी गिरफ्तारी कर सकती है। उक्त जमीन बेचने के नाम पर हुए कई 100 करोड़ के घोटालो में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है वैसे वैसे कई नए चेहरों की भूमिका भी उजागर हो रही है।
आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजसी संरक्षण पाकर एसआईटी पर दबाव बनाने में भी जुटा है। हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में ऑक्टोगन बिल्डर के भूमि घोटाले की परत रोजाना खुलकर सामने आ रही है। पिछले दिनों बहादराबाद पुलिस ने बिल्डर कुलदीप नंदराजोग, उसकी सहयोगी युवती को गैंगस्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय आरोपी के खिलाफ बहादराबाद थाने में चालीस से अधिक मुकदमें दर्ज होने की बात सामने आई थी। अभी गैंगस्टर एक्ट में बिल्डर के पिता समेत कई आरोपी फरार चल रहे है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी थी।
एसआईटी की जांच में बिल्डर से जुड़े एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी सामने आया है, जिसने ही पीड़ितों से इकरारनामे किया थे। फर्जीवाडे में शामिल आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने भगवा धारण करते हुए अपनी पहचान भी बदल ली है। पहचान बदलने के पीछे उसका मकसद फर्जीवाड़ से खुद को बाहर निकालना है, इसके लिए वह कुछ रसूखदार संतों से लेकर नेताओं की शरण में है। पर, पुलिस महकमा उसे बख्शने के मूड में नहीं है। एसआईटी सूत्रों की माने तो जल्द ही आरोपी संत की गिरफ्तारी हो सकती है, उसके खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य एकत्र हो चुके है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि संत की भूमिका को लेकर पड़ताल में साक्ष्य मिले है, जल्द ही एसआईटी कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गुमशुदा नौजवान का गांव कुनैल के पास से  शव बरामद 

गढ़शंकर, 11 फरवरी  : नौजवान विश्वजीत सिंह उर्फ अमन पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव थाना पुलिस स्टेशन नूरपुर बेदी गत 7 फरवरी से घर से किसी धार्मिक स्थल पर गया था जो वापिस नहीं...
article-image
पंजाब

A Meeting Was Held With

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 2 :  As per the directions of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of the Hon’ble Member Secretary, Punjab State...
article-image
पंजाब

वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन, प्रबंधकों पर भविष्य अंधकार में डूबोने के लगाए आरोप : जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में

चौहाल : होशियारपुर के चौहाल में स्थित जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन। भरवाई रोड चिंतपूर्णी हाईवे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
Translate »
error: Content is protected !!