प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

by

ऊना: 16 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने गत सायं पंडोगा में क्यारियां मोहल्ला तक बनने वाली कंकरीट सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। प्रो राम कुमार ने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए 27.85 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हरोली हल्के के विकास को गति प्रदान हुई है। उन्होंने बताया कि साढे सात करोड़ की लागत से पंडोगा में आईटीआई के भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडोगा की पेयजल योजना को सुदृढ़ करने के लिए 5 बड़े टैंक व नई पाइप लाइनें बिछाकर गांव में जलपूर्ति को सुचारू रुप से चलाने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रो राम कुमार ने कहा कि हरोली विस में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में गत साढे़ चार वर्षो में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
प्रो राम कुमार ने कहा कि जिला में कोरोना के मामले दोबारा से बढ़ रहे हैं इसलिए सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि 18 से 59 आयु वर्ग के व्यक्तियों को फ्री प्रिकोशन डोज दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति कोविड का टीका अवश्य लगवाएं और कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी, उप प्रधान गुरपाल चैधरी, सुरजीत कौर, रवि दत्त, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, जय सिंह, रतन चंद, रोशन लाल, देसराज, किशन चंद, सतीश सैणी व शिव सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ हलके में समग्र विकास को किया सुनिश्चित : जनमानस की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ 7 अगस्त : ग्राम पंचायत भुलाणा और ग्राम पंचायत संन्साई के पटेलनगर में सोमवार को विधायक जनता के दरबार का आयोजन किया गया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव कृषि,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से बढ़ता है सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द और भाईचारा : कुलदीप सिंह पठानिया

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधान सभा अध्यक्ष, मुख्यतिथि के रूप में हुए शामिल एएम नाथ।  जयसिंहपुर 12 अक्तूबर :- राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!