प्लॉट ब्रिकी के फर्जीवाड़े में ईओ (कोऑर्डिनेशन) महेश बंसल गिरफ्तार : आरोपी सुनेहरा सिंह सोनीपत हरियाणा, डॉ. परमिंदरजीत सिंह, दलजीत सिंह सीनियर असिस्टेंट व रिकॉर्ड कीपर गुरदीप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज

by

चडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में एक प्लॉट ब्रिकी के फर्जीवाड़े के मामले में गमाडा के ईओ (कोऑर्डिनेशन) महेश बंसल को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपी सुनेहरा सिंह सोनीपत हरियाणा, डॉ. परमिंदरजीत सिंह, दलजीत सिंह सीनियर असिस्टेंट व रिकॉर्ड कीपर गुरदीप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। ये आरोपी फिलहाल फरार हैं। विजिलेंस को मोहाली के सेक्टर 80 निवासी उमेश गोयल ने शिकायत दी थी कि सुनेहरा सिंह को साल 2016 में गमाडा की तरफ से 500 वर्ग गज का प्लॉट आवंटित किया गया था। सुनेहरा सिंह ने इस प्लॉट को बेचने की योजना बनाई।
आरोपियों ने उमेश के साथ प्लॉट की बिक्री के लिए 29 मई 2017 में एग्रीमेंट किया लेकिन डील पूरी होने से पहले ही इस प्लॉट को परमिंदरजीत सिंह व अन्य के नाम ट्रांसफर कर दिया। उमेश को इसकी सूचना मिली। उसने तत्काल इस संबंध में गमाडा के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी हाउसिंग के पास दो शिकायतें दीं। साथ ही मांग की थी कि उक्त प्लॉट को किसी भी को ट्रांसफर न किया जाए। तत्कालीन ईओ महेश बंसल ने उमेश की शिकायत पर सुनवाई का मौका दिए बिना प्लॉट को परमिंदरजीत सिंह व अन्य के साथ ट्रांसफर कर दिया।
फाइले प्लॉट से जुड़ी नष्ट की : इस मामले की पोल न खुले, इसके लिए आरोपियों ने प्लॉट से जुड़ी फाइलों को भी नष्ट कर दिया। विजिलेंस जांच में इसका खुलासा हुआ है। राज्य में नई सरकार के आने के बाद यह पहला मौका है जब गमाडा के किसी सीनियर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उक्त गिरफ्तारी के बाद गमाडा के अधिकारी भी दहशत में हैं। कोई भी इस मामले में बोलने से बच रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नील गाय की आड़ में किया बारासिंगे का शिकार : निग्गी के जंगल में मिला कटा हुआ सिर

नवांशहर। कस्बा काठगढ़ के नजदीकी गांव निग्गी के जंगल में गांववासियों ने बारासिंगे का कटा हुआ सिर बरामद किया है। अकेले सिर के मिलने से शिवालिक के जंगलों में नील गाय की आड़ में...
article-image
पंजाब

26 जनवरी को किसान ट्रैकटर प्रेड में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच करें: बीबी मट्टू

। गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष आज धरना दर्शन सिंह गढ़ीमट्टों की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसे जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक उपाध्यक्ष बीबी सुभाष चौधरी, बीकेयू राजेवाल के नेता हरशरन सिंह भातपुरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भतीजे ने बुआ के साथ किया बलात्कार : चाकू की नोक पर

राजकोट, 26 सितम्बर जिला राजकोट के धोराजी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां की रहने वाली एक विधवा महिला से उसके सौतेले भतीजे द्वारा दो बार चाकू की नोक पर बलात्कार करने...
Translate »
error: Content is protected !!