प्लॉट विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली : इलाके में मची अफरा-तफरी

by

बठिंडा :  नरूआणा-बीड़ रोड क्षेत्र में प्लाट की निशानदेही और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। डीएसपी देहाती संदीप भाटी ने बताया कि नरूआणा रोड पर जालंधर सिंह और रणजीत कौर के बीच प्लाट की निशानदेही को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि जालंधर सिंह की ओर से लाल सिंह और हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे, जबकि रणजीत कौर की तरफ से दिलप्रीत नरूआणा वहां आ गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर दिलप्रीत नरूआणा ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गोली लगने से लाल सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई थी या अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त भी बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में 4 आरोपी अरेस्ट: नवजोत की हत्या को महज बिजली बिल भरने के एक मामूली विवाद के कारण दिया अंजाम

चंडीगढ़ : पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। सभी हत्यारोपी वारदात को कैंपस स्थित इंजीनियरिंग विभाग के पास अंजाम देकर फरार...
article-image
पंजाब

जून के अंत तक मुकम्मल होगा श्री खुरालगढ़ साहिब प्रोजैक्ट, कार्य युद्ध स्तर पर जारी: अपनीत रियात

ऐतिहासिक स्थान से जुड़ी सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के अलावा रिटेनिंग वाल बनाने का प्रस्ताव तैयार समागम के दौरान पेश आती पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या का हल करने का...
article-image
पंजाब

मास्टर जसवीर सिंह जिला स्तर पर सम्मान : शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा स्पीकर संधवां द्वारा होशियारपुर पुलिस लाइन में सम्मानित

गढ़शंकर, 18 अगस्त : ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह के मुख्याध्यापक जसवीर सिंह को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता...
article-image
पंजाब

दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने साझा किया विकास का विज़न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा के विधायक एवं एडवोकेट करमबीर सिंह घुम्मन ने शहर के समग्र विकास को लेकर अपनी योजनाएँ साझा कीं। वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि 50...
Translate »
error: Content is protected !!