फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला जारी

by

फरीदकोट: 24 अगस्त
फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला जारी है और जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन, चार्जर, डॉटा केबल व मोबाइल बैटरी बरामद की है।
इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने तीन हवालातियों समेत अज्ञात के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जेल के सहायक अधीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक की हिदायत पर जेल कर्मचारियों की तरफ से बैरकों की तलाशी लेने पर हवालाती अमृतसर जिले के अवतार सिंह, बठिंडा जिले के अवतार सिंह उर्फ तारी और दर्शन सिंह से एक-एक मोबाइल फोन समेत सिम बरामद किए गए। इसके अलावा दो मोबाइल, चार्जर, डॉटा केबल व मोबाइल बैटरी लावारिस हालत में मिले। डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग्स और हथियार तस्करी का पर्दाफाश : ICE ड्रग्स व 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर :  कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए नशे और हथियारों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति गढ़शंकर के 25 जोनों से 76 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अजमायेगें किस्मत : 25 आप के, 22 कांग्रेस के, 14 भाजपा के, 7 बसपा के, 4 अकाली दल के तथा 4 आजाद उम्मीदवार

 गढ़शंकर, 6 दिसंबर: पंचायत समिति गढ़शंकर के 25 जोनों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 82 उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं, जिसके चलते अब 76...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने गांवों को सौंपी 30 लाख रुपये की ग्रांट : लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास प्राथमिकता

रोपड़, 26 नवंबर: लोकसभा हल्के के गांवों के विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए, श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा अलग-अलग गांवों को करीब 30 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!