फरीदकोट हाईवे से लूटी गई टाटा एसीई गाड़ी मोगा में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by

फरीदकोट : मोगा पुलिस की मुस्तैदी ने लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फरीदकोट जिले के हाईवे से हथियारों की नोक पर गाजर से भरी एक टाटा एसीई गाड़ी लूटकर फरार हो रहे चार बदमाशों को मोगा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोच लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने फरीदकोट के पास हाईवे पर टाटा एसीई गाड़ी को रोका। चालक को तेजधार हथियार दिखाकर मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। फरीदकोट कंट्रोल रूम ने तुरंत इसकी सूचना मोगा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद प्रशार अपनी टीम के साथ अलर्ट हो गए। कोटकपूरा रोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस नाके को देखकर आरोपी घबरा गए और नाका तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाजरों से भरा वाहन सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।

टाटा एसीई चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात सुल्तानपुर लोधी से गाजर लोड कर फरीदकोट जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर के मक्कू के पास एक गाड़ी पीछे लग गई। धुंध अधिक होने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन फरीदकोट के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार दिखाए, मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत फरीदकोट पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोगा पुलिस की मदद से गाड़ी बरामद कर ली गई।

मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद प्रशार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टाटा एसीई (नंबर PB 05 AR 0281) को चार लुटेरों ने हथियार दिखाकर लूट लिया है और वे मोगा की ओर जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मौके से गुरबख्श सिंह निवासी फिरोजपुर और गुरमीत सिंह निवासी सिधवां बेट को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों में एक अमृतसर और दूसरा मक्कू का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च होगा : मुकेश

गरशंकर : स्थानीय बंगा चौक के के निकट गांधी पार्क गरशंकर में डीटीएएफ के स्टेट जनरल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं न्याय संगत संगठनों, ग्रामीण मजदूर तर्कशील सोसायटी, पंजाब कीर्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शशि थरूर के जाने की तेज हुई अटकलें : छोड़ा अगर ‘हाथ’ तो कितनी कमजोर होगी कांग्रेस…जाने

नई दिल्ली : तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इन दिनों कांग्रेस में बगावती तेवर अपनाए हुए हैं. थरूर ने पहले पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीफ की और फिर केरल की पिनाराई विजयन...
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने लिया हिस्सा, 311 का हुआ मौके पर चयन

होशियारपुर:पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबारब्यूरो में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में कांट्रेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी मैगा रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले में 650 नौजवानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

WhatsApp पर मैसेज भेजकर डिलीट करने वालों की शामत ! डिलीटेड मैसेज भी होगा शो

अगर आप वॉट्सऐप यूज करते हैं तो आपको ये जानकारी बेहद पसंद आएगी. आप वॉ्टसऐप के डिलीटेड मैसेज पढ़ना चाहते हैं तो ये ट्रिक ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी तरह...
Translate »
error: Content is protected !!