फर्जी आदेश पर 57 क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर और सेवादार ट्रांसफर : बिना विभाग के मंत्री के बाद पंजाब में एक और कारनामा

by
चंडीगढ़।  पंजाब में पिछले दिनों सामने आया था कि बीते लगभग दो सालों से बिना विभाग के ही एक मंत्री काम कर रहा था। कुलदीप धालीवाल प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री के रूप में काम कर रहे थे, जो अस्तित्व में ही नहीं था।
इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी। अब एक और मामला सामने आया है, जिसने पंजाब के सरकारी अमले पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है। दरअसल यह मामला ट्रांसफर के फर्जी आदेश का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल था और अफसरों ने उसे सही मानते हुए अमल भी शुरू कर दिया। यह फर्जी आदेश 57 क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर और सेवादारों से जुड़ा था। शिक्षा विभाग से जुड़े इस आदेश को जिला शिक्षा अधिकारियों ने अमल में लाना भी शुरू कर दिया था।
यहां हैरान करने वाली बात यह है कि किसी भी आदेश पर अमल से पहले उसकी औपचारिक प्रति ली जाती है। अधिकारियों ने औपचारिक कॉपी का भी इंतजार नहीं किया और ट्रांसफर शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे फर्जी आदेश के मुताबिक ही कर्मचारियों को उन जगहों पर भेजा जाने लगा, जहां का जिक्र फर्जी आदेश में था। यह पूरा मामला तब पकड़ में आया, जब स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक को इसकी जानकारी मिली। उन्हें तुरंत ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी किया और बताया कि आप लोग जिस आदेश के नाम पर ट्रांसफऱ कर रहे हैं, वह ऑर्डर ही फर्जी है। ऐसा कोई आदेश वास्तव में जारी ही नहीं किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने बुधवार को यह जानकारी दी कि फर्जी आदेश के आधार पर ही कुछ जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूलों के मुखिया कर्मचारियों का नए स्थानों पर ट्रांसफऱ कर रहे हैं। इसके बाद महानिदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों को बताया गया कि फिलहाल कोई ट्रांसफऱ आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसलिए आप कोई कार्ऱवाई न करें। विभाग की ओर से इन लोगों को बताया गया कि यदि ऐसा कोई आदेश आएगा तो वह आधिकारिक ईमेल पर ही आएगा। इसलिए कहीं और से शेयर किए गए आदेश पर भरोसा न करें। इस तरह के फर्जी आदेश ने एक तरफ विभाग में हलचल मचा दी तो वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर अधिकारियों ने ऐसे किसी आदेश के जारी होने की पुष्टि क्यों नहीं की। पूरी जानकारी जुटाए बिना ही कैसे आदेशों पर अमल शुरू कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर-उपायुक्त

ऊना, 16 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला आयोजन...
article-image
पंजाब

सड़ोआ में सहजपाल गोत्र का सतियों का मेला 30 मार्च को

गढ़शंकर : सहजपाल सतियों का मेला 30 मार्च को कस्बा सड़ोआ में करवाया जा रहा है। अश्वनी सहजपाल ने बताया कि सड़ोआ के कुलपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के समीप सती माता...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के पांच विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया

माहिलपुर – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के कंप्यूटर विभाग के छह विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा संस्थान का...
article-image
पंजाब

गुरु सिखी का शुभ दिवस गांव हरमा में बंगा परिवार द्वारा मनाया गया

गढ़शंकर। गांव हरमा के बंगा परिवार के पूरे समुदाय ने गुरु सिखी का शुभ दिन मनाया और सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया और उसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया...
Translate »
error: Content is protected !!