फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

by

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की गई। ईडी  की जांच में सामने आया है कि इस बड़े घोटाले के जरिए हिमाचल और पंजाब के लाखों निवेशकों से करीब 2300 करोड़ रुपये की ठगी की गई. इस स्कैम का मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा बताया जा रहा है, जो साल 2023 में देश छोड़कर फरार हो गया था।

ED को यह भी पता चला है कि आरोपी बार-बार प्लेटफॉर्म बंद कर नए नाम से शुरू करते थे, ताकि धोखाधड़ी छुपाई जा सके. फर्जी टोकन की कीमतें मनमाने तरीके से बढ़ाई और घटाई जाती थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि काले धन को सफेद करने के लिए बिल्डरों, शेल कंपनियों और आरोपियों व उनके रिश्तेदारों के निजी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया. कई एजेंटों ने लोगों को फंसाकर करोड़ों रुपये का कमीशन कमाया. निवेशकों को लुभाने के लिए विदेश यात्राओं और बड़े प्रचार कार्यक्रमों का भी सहारा लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी एलिमेंट्री स्कूल पिपलीवाल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

  सत्र के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बच्चों ने कुल 30 पदक जीते। गढ़शंकर : स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी एलीमेंट्री मॉडल स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
article-image
पंजाब

जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष कृषि कानूनों का विरोध काले झंडे लहरा कर किया

गढ़शंकर:  जीओ सैंटर गढ़श्ंाकर के समक्ष कशमीरी लाल आरए के नेतृत्व कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने काले झंडे लहरा विरोध जताते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग...
Translate »
error: Content is protected !!