फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 47.20 लाख की ठगी : तीन आरोपी दबोचे

by

नई दिल्ली, 12 अप्रैल :  फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए 47.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में विशाल चौहान को जींद से, रित्विक यादव को जयपुर (राजस्थान) से और उप्र के मैनपुरी निवासी प्रियाल प्रताप यादव को दिल्ली के किंग्सवे कैंप इलाके से दबोचा गया है।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामला ई-एफआईआर संख्या 00030/2025 से संबंधित है, जो साइबर थाना दक्षिण-पश्चिम जिले में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को शेयर, इक्विटी और आईपीओ में निवेश के नाम पर झांसा देकर फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़ी रकम ठग ली गई थी।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच के दौरान एम/एस ऑरेंज हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर संचालित एक बैंक खाता सामने आया, जिसमें ठगी की रकम में से तीन लाख रुपये जमा किए गए थे। जांच में यह खाता 12 साइबर ठगी मामलों से जुड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, यह ‘लेयर-1’ खाता था, जिसका उपयोग ठगी की रकम को आगे अन्य खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान जींद निवासी विशाल चौहान को गिरफ्तार किया गया। जिसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेक बुक गिरोह को उपलब्ध कराई थी। इसके बदले उसे 50 हजार रुपये मिले थे। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वहीं रित्विक यादव इस नेटवर्क में बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था। उसने बैंक किट और सिम कार्ड जुटाकर अन्य आरोपितों तक पहुंचाए। जबकि, प्रियाल प्रताप यादव इन खातों और सिम का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर करने में शामिल था। उसके पास से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह 25 से 40 प्रतिशत कमीशन पर लोगों और फर्मों के बैंक खाते लेकर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में करता था, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके। फिलहाल दो आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है और गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले प्लेटफॉर्म से सावधान रहें और किसी भी निवेश से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने बापू धाम क्षेत्र में पदयात्रा निकाली : जिला न्यायालय के वकीलों से की बातचीत

चंडीगढ़, 1 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आज बापू धाम क्षेत्र में पदयात्रा की।  जहां उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, पूर्व मेयर सुभाष चावला...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों का मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लाजंवति स्पोर्टस कांप्लेक्स में खेल मुकाबलों की करवाई शुरुआत खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की होशियारपुर :12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
Translate »
error: Content is protected !!