फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने का आज अंतिम दिन

by

ऊना- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की धान, मक्का फसलों का बीमा कराने का आज अंतिम दिन है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि 15 जुलाई 2021 तक खरीफ की फसलों का बीमा कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा (सूखा, ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, प्राकृतिक आग, बेमौसम बारिश चक्रवात, वृहद रूप से फसल पर कीटों का लगना या बीमारी का प्रकोप) से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को अपनी फसलों का बीमा जरूर करवाना चाहिए।
डोगरा ने कहा कि ऋणी किसानों का बीमा बैंक द्वारा स्वतः कर दिया जाता है तथा गैर ऋणी किसान अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। बीमा करवाने के लिए किसान का आधार कार्ड, बचत खाता बैंक पास बुक, जमीनी दस्तावेज (फर्द) आवश्यक हैं। बीमा के लिए देय प्रीमियम 24 रुपए प्रति कनाल रहेगा, जिसमें बीमित राशी 1200 रुपए प्रति कनाल रहेगी।
उप-निदेशक ने कहा कि इच्छुक किसान 15 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा करवा सकता हैं। इसके लिए वह अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र एवं बैंक शाखा पर जा कर करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी : लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

आंगनबाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण एएम नाथ। भरमौर :  कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC हेमराज बैरवा ने किया जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ : स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए मंदिर कमेटी की सराहना, TB उन्मूलन में सहयोग का किया आग्रह*

एएम नाथ। नूरपुर, 19 जुलाई। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी माता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली

टनल में फंसे हिमाचल में बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता से बात कर जल्दी ही सबके सकुशल बाहर आने का दिया भरोसा मंडी, 27 नवंबर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखण्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाए : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक समूह ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस समूह...
Translate »
error: Content is protected !!