फायरिंग- बठिंडा में जमीन विवाद के चलते , 4 लोग घायल; तीन के पैर में लगी गोली

by
बठिंडा। जिले में रविवार दोपहर को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
जमीन कब्जा करने को लेकर हुआ विवाद
रविवार को एक पक्ष ने उक्त जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की थी, जिससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और आरोप लगाया कि पुलिस उनके विरोधी पक्ष के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करवा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी देहाती हीना गुप्ता और थाना सदर बठिंडा की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और घायल पक्षों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह और वरिंदर सिंह अपने खेतों पर बैठे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के गुरमीत सिंह और उनके आधा दर्जन साथियों ने हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह और वरिंदर सिंह ने उनका विरोध किया, तो इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21वां राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 9 फरवरी से – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक

गढ़शंकर, 3 जनवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक स्थानीय खालसा कॉलेज के जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शविंदरजीत सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई।...
article-image
पंजाब , समाचार

पटवारी 25,000 रुपए रिश्वत लेता, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ किया काबू

ज़मीन का तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले नीरज शर्मा(होशियारपुर), 29 नवंबर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी, जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में गुरूदुारा साहिब में शहीदी दिवस को समर्पित करवाया गुरमित समागम

गढ़शंकर : माता गुजर कौर व साहिबजादों की लासानी शहादत को समर्पित शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे स्कूलों व कालेजों में गुरमित समागम करवानेतथा गुरमित चेतना मार्च सजाए जाने को मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन...
Translate »
error: Content is protected !!