फिरौती के लिए अगवा किए 10 साल के बच्चे का कत्ल

by

लुधियाना ।
लुधियाना के फोकल प्वाइंट के ढंडारी कलां इलाके में फिरौती के लिए अगवा किए 10 साल के बच्चे का कत्ल करने का मामला सामने आया है। बच्चे के अगवान होने के डेढ़ दिन बाद पुलिस आरोपियों तक तो पहुंच गई परंतु बच्चा बरामद नहीं हुआ। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उन्होंने बच्चे को मार कर उसका शव नहर में गिरा दिया है।
फिलहाल थाना फोकल प्वाइंट में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार तथा उसके साथी विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस नीलो नहर में गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की मां पूनम देवी ने बताया कि वह बिहार के जिला गया के रहने वाले हैं। उसका पति अमरेन्द्र सिंह राल्सन टायर में काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें अमित कुमार सबसे बड़ा 10 वर्षीय तथा दो छोटे पुत्र हैं। वह ढंडारी कलां स्थित दशमेश मार्कीट के पास पिुजन लाल के बरामदे में पिछले दो सालों से किराये पर रह रहे हैं। उनका बड़ा पुत्र समीप स्थित स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता है। उनके बरामदे में मीनू नामक महिला रहती है। उसके साथ मुकेश नामक नौजवान रहता है। पूनम का कहना है कि मुकेश आम तौर पर उसके पुत्र को अपने पास बुला लेता था। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे उसके पुत्र अमित ने कहा कि उसको मुकेश अंकल पैसे देने के लिए बुला रहे है तो उसने सोचा कि जैसे बाकी दिनों में मुकेश बुलाता था, उसी प्रकार बुलाया गया होगा। उसने बेटे को उसके पास जाने दिया पर उसके बाद उसका बेटा वापस कमरे में नहीं आया।
इसके बाद वह मुकेश के कमरे में गई तो वह नहीं मिला और न हीं उसका पुत्र वहां मौजूद था। उसने उनका पता लगाने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिवार से सारी जानकारी प्राप्त की और उसी समय अपहरणकर्ता की बच्चे की मां के मोबाइल पर कॉल आई। उसने बच्चे को छोडऩे के बदले 2 लाख रुपये फिरौती की मांग की तथा धमकाया कि यदि पुलिस को बताया तो बच्चे को मार देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन संभावना के कयास तेज : भाजपा के पंजाब प्रभारी ने गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा है कि संभावनाएं हैं और कुछ भी संभव

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव करीब हैं और राजनीतिक दल गठबंधन की गांठें सुलझाने के साथ ही कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। पंजाब में कभी साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ...
article-image
पंजाब

जी-20 प्रोग्राम तहत शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की भागीदारी को लेकर वर्कशॉप लगाई गई

गढ़शंकर : गढ़शंकर ब्लाक 2 के ब्लाक नोडल अफसर नरेश कुमार की अगुवाई में जी-20 प्रोग्राम तहत शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की भागीदारी अभियान के अनुसार टीचर्स, कमुनिटी सदस्य, स्कूल मैनेजिंग कमेटी सदस्यों...
article-image
पंजाब

टांडा में गोधन कटलके विरोध में हिंदू संगठनों ने गढ़शंकर में तीन घंटे जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन।

गढ़शंकर – टांडा में अज्ञात कातिलों द्वारा 30 गोधन का कत्ल करने के विरोध में और इनके कातिलों को जल्द पकड़ने के लिए हिंदू संगठनों ने शहर के बंगा चौक पर धरना देकर तीन...
article-image
पंजाब

Students of Vidya Mandir School

(Hoshiarpur girls bring glory to the district; felicitated by MLA Brahm Shankar Jimpa and other dignitaries) Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.6 : Meenakshi and Diksha, students of Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Hoshiarpur, along with Tamanna...
Translate »
error: Content is protected !!