फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

by

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित सूद (45) स्कूल के माहौल से वाकिफ था और उसने आर्थिक लाभ के लिए अपहरण की साजिश रची थी। अगवा छात्रों को रविवार को कोटखाई के चैथला गांव के एक घर से बचाया गया, जो एक दिन पहले बाहर घूमने के दौरान लापता हो गए थे।

सोमवार को स्कूल अधिकारियों के साथ मीडिया से बात करते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक और पूर्व बीसीएस छात्र हरीश जनार्था ने कहा कि सुमित ने खुद को एक पुराने छात्र के रूप में पेश किया और स्कूल के नजदीक खलिनी में स्थित सतर्कता कार्यालय के पास बच्चों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

हरीश ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें अपने वाहन में बैठाकर मॉल रोड की बजाय ऊपरी शिमला की ओर ले गया। उन्होंने कहा, ”सुमित को पता था कि स्कूल संपन्न परिवारों के बच्चों को शिक्षा देता है और उसे स्कूल से बाहर निकलने की समयसारणी की भी जानकारी थी।”

हरीश ने कहा, ”ऐसा लगता है कि बच्चों को विशेष रूप से निशाना नहीं बनाया गया था तथा आरोपी (जिसकी आर्थिक स्थिति खराब है) ने उन्हें यादृच्छिक तरीके से निशाना बनाया।”

हरीश ने कहा कि अपहरण सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है तथा आरोपी के घर से हथियार, रस्सियां और अन्य सामान बरामद किये गए हैं।

उन्होंने कहा, ”आरोपी ने बच्चों को बंदूक दिखाकर धमकाया और उनके माता-पिता को धमकी भरे कॉल एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (कैलिफोर्निया) से किये थे।”

कोटखाई के एक स्थानीय युवक रौनक ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। चोल में काम करने वाले रौनक की मुलाकात दो कांस्टेबल पवन और हितेश से हुई, जिन्होंने उसे अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी का सीसीटीवी फुटेज दिखाया।

रौनक ने कहा, ”फुटेज देखने के बाद, मुझे 95 प्रतिशत यकीन हो गया कि गाड़ी सुमित सूद की है। मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर हम उसके घर गए और गाड़ी की जांच की। इसके बाद यह पुष्टि हो गई कि यह फुटेज में दिख रही गाड़ी ही है।”

बाद में सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब के शिक्षा मंत्री (जिनका भतीजा लापता बच्चों में से एक था) भी पुलिस के साथ कोटखाई में मौजूद थे।

बाद में रौनक को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर ने सम्मानित किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में एक घर की बालकनी में ग्रेनेड हमले का मामला : 6 आरोपितों के गैर जमानती वारंट

मोहाली : जालंधर में हुए हैंड ग्रेनेड हमले और आतंकी साजिश के मामले में NIA ने फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत ने मामले में नामजद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौ सेवा समाज की संस्कृति का अभिन्न अंग: कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात के तुरकड़ा में गौ सेवा समिति कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि गौ सदन के निरीक्षण के साथ 31 हजार की सहायता की घोषणा एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्षा के देवता हैं बजीर-ए-चौहार घाटी देव पशाकोट : चौहार घाटी में विभिन्न स्थानों पर देव पशाकोट के हैं अनेक मंदिर, क्षेत्र के हैं सर्वमान्य देवता

एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 05 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की पवित्र स्थली है। यहां पर कदम-कदम पर देवी-देवताओं के अनेक पवित्र स्थान मौजूद हैं। इन देवी देवताओं के प्रति लोगों की न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार के डर से देश भर चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे नेता, लौटा रहे हैं टिकटें : अभी तो सिर्फ़ ट्रेलर है, मोदी के तीसरे कार्यकाल में आएगी पूरी पिक्चर : जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने की बात करते हैं तो इंडी गठबंधन मोदी को रोकने की मोदी 3.0 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे एएम नाथ। मण्डी...
Translate »
error: Content is protected !!