फिरौती मांगने वाले गिरोह के 2 गुर्गे गिरफ्तार : आरोपियाें से 1 पिस्टल, 9 एमएम ग्लोक और 5 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल 30 बाेर और 25 जिंदा कारतूस 30 बाेर, 1 पिस्टल 32 बाेर, 5 जिंदा कारतूस 32 बाेर, 2 गाड़ियां और 1 मोटरसाइकिल बरामद

by

बटाला  : बटाला पुलिस ने बटाला में एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाने और मालिक से फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों का संबंध गैंगस्टर हैरी चट्ठा से बताया जा रहा है, जो कि अक्सर ही बड़े कारोबारियों को फोन कर उनसे फिरौती की मांग करता हैं। वही इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई हैं।

एसएसपी अश्विनी गोटियाल ने बताया कि बटाला पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्र में फिरौतियां मांगने और गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में गोली सिक्का बरामद किया हैं। आरोपियाें ने पिछले दिनो एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाई थी और बाद में मालिक से फिरौती की मांग की थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, पुत्र अजायब सिंह वासी किला लाल सिंह और वरिंदर सिंह उर्फ सन्नी, पुत्र बलविंदर सिंह वासी किला लाल सिंह को नामजद किया गया था।

इस संबंधी सीआईए स्टाफ बटाला तथा सिविल लाइन पुलिस की टीम गठित की गई थी, जिन्होंने दोनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया हैं। एसएसपी बटाला ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में माना हैं कि उनके सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा से संबंध है। उसी के कहने पर फिरौतियां मांगते थे। उन्हें हथियार भी हैरी चट्ठा ही भेजता था।

पकड़े गए आरोपियाें से 1 पिस्टल, 9 एमएम ग्लोक और 5 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल 30 बाेर और 25 जिंदा कारतूस 30 बाेर, 1 पिस्टल 32 बाेर, 5 जिंदा कारतूस 32 बाेर, 2 गाड़ियां और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि एक कर आरोपियाें ने हरिद्वार से चोरी की थी, जबकि दूसरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। जगजीत सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में करीब 21 मामले दर्ज हैं, जबकि वरिंदर सिंह के खिलाफ भी 5 मामले दर्ज हैं। वहीं इन्हें माननीय अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के शब्दों पर जोर दिया – “आपको पहले भारतीय होना चाहिए, अंत में भारतीय, और भारतीय के अलावा और कुछ नहीं

रोहतक : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने वाले सकारात्मक इको-सिस्टम की सराहना...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए आढ़तियों का सहयोग जरुरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक मंडियों की कैंप लगाकर आढ़तियों, उनके परिवार, स्टाफ व  लेबर की शुरु की जाएगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक एएम नाथ। चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1...
Translate »
error: Content is protected !!